फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   समय सीमा में आवेदन का निस्तारण करना जरूरी

समय सीमा में आवेदन का निस्तारण करना जरूरी

Mon, 26 Feb 2018 07:12 PM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
समय सीमा में आवेदन का निस्तारण करना  जरूरी
मैनपुरी। सरकारी विभागों में आवेदन के निस्तारण की समय सीमा निर्धारित है। जानकारी के अभाव में लोग कार्यालयों के चक्कर लगाते हैं। जागरूकता नहीं होने से कार्यालयों में शोषण होता है। काम कराने के लिए आवेदक परेशान होते हैं। निर्धारित समय सीमा में आवेदन का निस्तारण नहीं होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होती है।
विज्ञापन


सरकारी विभागों में आवेदन के निस्तारण के लिए सिटीजन चार्टर लागू है। इसके तहत आवेदन का निस्तारण करने के लिए समय सीमा तक निर्धारित है। आवेदक को निर्धारित समय में ही आवेदन का निस्तारण करकेे जानकारी देना अनिवार्य है। सिटीजन चार्टर की जानकारी नहीं होने से लोग परेशान होते हैं। आवेदन करने के बाद जानकारी के अभाव में आवेदक कार्यालयों के चक्कर लगाते हैं। सरकारी कार्यालयों में काम करने के नाम पर आवेदकों का शोषण होता है।
विज्ञापन


कर्मचारियों की बात नहीं मानने पर उनका काम लटका दिया जाता है। कभी-कभी तो कर्मचारी आपत्ति लगाकर आवेदन निरस्त तक कर देते हैं। जबकि निर्धारित समय में काम नहीं होने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान तक है। जागरूकता नहीं होने से आवेदक संबंधित कर्मचारी के खिलाफ शिकायत करने की बजाए उसकी नाजायाज मांग पूरी करने को मजबूर हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed