फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   दिसंबर तक पूरा कराएं मेडिकल कॉलेज का निर्माण

दिसंबर तक पूरा कराएं मेडिकल कॉलेज का निर्माण

Mon, 05 Feb 2018 12:14 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
दिसंबर तक पूरा कराएं मेडिकल कॉलेज का निर्माण
मेडिकल कॉलेज
फिरोजाबाद। प्रदेश के चिकित्सा एवं प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल ने रविवार को जलेसर रोड पर निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया। उन्होंने दिसंबर 2018 तक मेडिकल कालेज का निर्माण पूरा करने के निर्देश देते हुए कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर एसपी सिंह से मेन पॉवर बढ़ाने को कहा। बोले बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन


चिकित्सा एवं प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल रविवार दोपहरजिला मुख्यालय थत डाक बंगला पहुंचेे। पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भेंट कर समस्याएं सुनी। उन्होंने डीएम नेहा शर्मा एवं अन्य अधिकारियों को समस्याओं के निदान करने के निर्देश दिए। इसके बाद वे जलेसर रोड पर 185 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन मेडिकल कालेज देखने के पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर एसपी सिंह ने कैबिनेट मंत्री को बाहर लगे मानचित्र के से कालेज भवन के लेआउट के बारे में बताया।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने अलग-अलग भवनों का निरीक्षण करने पहुंचे। केबिनेट मंत्री ने निर्देश दिए कि मेडिकल भवन की गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा। उन्होंने पूछा कितनी मेनपॉवर लगाई है। प्रोजेक्ट मैनेजर ने 325 की जानकारी दी। दिसंबर तक निर्माण पूरा होने तक रोज 400 के करीब लगनी चाहिए। कैबिनेट मंत्री ने प्रोजेक्ट मैनेजर से मेन पावर बढ़ाने को कहा। ताकि तय सीमा में निर्माण पूरा हो। डीएम नेहा शर्मा ने लाइन शिफ्टिंग की दिक्कत दूर करने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोजेक्ट मैनेजर ने कैबिनेट मंत्री को समय सीमा में निर्माण पूरा होने का भरोसा दिया है। विधायक मनीष असीजा,शिकोहाबाद के विधायक डा.मुकेश वर्मा, महापौर नूतन राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, नगरअध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, धमेंद्र शर्मा, राजेंद्र प्रसाद बौहरे, मंगल सिंह राठौर,अश्वनी भारद्वाज, डा.लक्ष्मी नरायन यादव,नवीन प्रकाश उपाध्याय, सुनील टंडन, शिवमोहन श्रोत्रिय, पवन दीक्षित मौजूद रहे।

कैबिनेट मंत्री ने प्रेसवार्ता में कहा कि डेढ़ दशक से पॉलीटेक्निक एवं इंजीनियरिंग कालेजों में शिक्षकों के पद खाली पड़े थे। इसके कारण इनकी हालत खराब हो गई थी। भाजपा सरकार ने प्राविधिकि एवं इंजीनियरिंग शिक्षा पर जोर दिया। कालेजों की बंद बड़ी लैब सुधार के लिए 200 करोड़ आवंटित किए। प्रदेश के 136 सरकारी एवं 375 प्राइवेट पॉलीटेक्निक कालेजों में लैब के साथ फर्नीचर की व्यवस्था हो रही है।

युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए सरकार गोरखपुर, लखनऊ एवं नोएडा में रोजगार मेले आयोजित हुए। प्रदेश में फिरोजाबाद सहित पांच अस्पतालों के उच्चीकरण कर मेडिकल कालेज बनाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री प्राथमिकता से पूर्ण कराने के आदेश दिए हैं। ताकि लोगों को सही उपचार मिले।

भाजपा पार्षद मनोज शंखवार ने मेयर नूतन राठौर के पिता मंगल सिंह राठौर पर अभद्रता करने की शिकायत कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन से की। शिकायत के बाद कैबिनेट मंत्री ने मेयर नूतन राठौर से अलग से बात की। भाजपा नेत्री किरन राठौर ने एक कालेज में शिक्षकों की गलत भर्ती होने की शिकायत की।


कैबिनेट मंत्री ने डीएम नेहा शर्मा को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। कुछ भाजपा नेताओं की शिकायत थी कि थानों में उनकी बात नहीं सुनी जाती है। पुलिस प्रशासन से जुड़ी तमाम शिकायतों को कार्यकर्ताओं ने मंत्री के सामने रखा। मंत्री ने डीएम को निर्देश दिए कि कार्यकर्ताओं की जायज बातों को तवज्जो मिले। उनकी समस्याएं सुनी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed