फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी, एक गरफ्तार

शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी, एक गरफ्तार

Thu, 25 Jan 2018 11:19 PM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी, एक  गरफ्तार
अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पकड़ी, एक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
एटा। पुलिस ने जैथरा थाना क्षेत्र के गांव नगला परमसुख के पास छापेमार कार्रवाई कर अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा किया। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी समेत 21 तमंचे और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन


एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि सूचना पर बुधवार शाम पुलिस ने जैथरा क्षेत्र में काली नदी के पुल के पास गांव नगला परमसुख के जंगलों में छापेमार कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से अवैध शस्त्र बनाते हुए कासगंज जिले के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव दहली खुर्द निवासी सुरेश पुत्र हवलदार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन



वहीं तोताराम पुत्र बद्री प्रसाद निवासी पहाड़पुर धुमरी थाना जैथरा भागने में सफल हो गया। पुलिस ने फैक्ट्री से 19 तमंचे बने और दो अधबने तमंचों सहित बड़ी संख्या में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार युवक तीन बार तमंचा बनाने के मामले में जेल जा चुका है। आरोपी तमंचे बनाकर आसपास के जिलों में सप्लाई करते थे। पुलिस ने आरोपी को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
ये माल हुआ बरामद
17 तमंचे 315 बोर, 2 तमंचे 12 बोर, 2 तमंचे अधबने 315 बोर, 5 आरी ब्लेड, एक हथौड़ी, तीन रेती, चार छैनी, दो खोखा कारतूस 315 बोर, एक पेट्रोमैक्स, एक ड्रिल डाई, एक धोकनी, एक पांच किलो का बाट, एक आरी मय ब्लेड, एक शूम्सी लोहे की, एक सड़ासी, तीन स्प्रिंग, 11 चोबे, पांच बरमा, एक चूड़ी काटने का यंत्र, 1 शूम्सा 12 बोर बनाने का, तीन छोटी एलूमिनियम की पत्ती, एक शिकंजा, 15 टुकड़े पीतल के, एक कमानी, दो रॉड

तीन बार जेल जा चुका है सुरेश
एटा। अवैध रुप से शस्त्र बनाते हुए पकड़ा गया सुरेश पुत्र हवलदार निवासी दहली खुर्द जिला कासगंज अब से पहले तीन बार जेल जा चुका है। बनाते हुए पकड़ा गया है। जबकि सुरेश का कहना है कि उसे सबसे आसान काम शस्त्र बनाने का ही लगता है। वह पिछले कई वर्षों से अवैध हथियार बनाता चला आ रहा है।
------------
आसपास के जिलों में किए जाते हैं सप्लाई
एटा। पुलिस द्वारा पकड़े गए सुरेश ने बताया कि वह फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, अलीगंज, कासगंज के अलावा अन्य जिलो में अपने अथियार सप्लाई करता है। आसपास के जिलों में कुछ लोग संपर्क में है, जो खुद संपर्क कर हथियार ले जाते हैं।

--------------
तीन हजार तक का बिकता है एक तमंचा
एटा। सुरेश ने बताया कि वह सारा सामान कवाड़े की दुकान से एकत्रित करना है और अपने हाथ से तमंचा बनाकर तैयार करता है, जिसकी उसे तीन हजार रुपए तक कीमत मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed