फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मशाल लेकर सड़क पर उतरीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

मशाल लेकर सड़क पर उतरीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Thu, 14 Dec 2017 11:58 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
मशाल लेकर सड़क पर उतरीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
फिरोजाबाद। लंबित मांगों को पूरा कराने के लिए लगभग दो माह से धरना प्रदर्शन, क्रमिक अनशन कर रहीं एक हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गुरूवार को सड़क पर मशाल लेकर उतरीं। इसके चलते रास्ते पूरे तरह से जाम हो गए। आंगनबाड़ी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहीं थीं।
विज्ञापन


थाना रसूलपुर में एकत्रित हुईं लगभग एक हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हाथ में मशाल लेकर नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई जैन मंदिर तिराहा पहुंचीं। यहां उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और डीपीओ को घेराव कर ज्ञापन सौंपा। जिले में लगातार 57 दिनों से चल रहा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्य बहिष्कार, धरना प्रदर्शन एवं क्रमिक अनशन दिनों दिन तीव्र होता जा रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार पर हठधर्मिता और वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए गुरूवार को जिले की एक हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पहुंचीं। कार्यक र्ताओं ने प्रदेश सरकार और डीपीओ के खिलाफ नारेबाजी की। सुभाष तिराहे पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़ से हाईवे पर जाम के हालात बन गए। आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने लंबित मांगे पूरी नहीं होने तक बेमियादी बहिष्कार एवं धरना प्रदर्शन जारी रखने का एलान किया है। संघ की जिलाध्यक्ष आशमां कुलश्रेष्ठ सहित तमाम कार्यकर्ता मशाल जुलूस के बाद विकास भवन के सामने क्रमिक अनशन पर बैठ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने डीपीओ आभा सिंह को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा था। मांग पत्र में उल्लेखित बातों का लिखित जबाब देने के लिए डीपीओ को गुरूवार तक अल्टीमेटम दिया था। गुरूवार को जैन मंदिर पर ज्ञापन लेने पहुंची डीपीओ से जब कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सौंपे मांग पत्र का जबाब मांगा तो उन्होंने आनाकानी की तो कार्यकर्ता भड़क गईं। सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने डीपीओ की गाडी घेर कर नारेबाजी शुरू कर दी। इससे जैन मंदिर पर हंगामे जैसी स्थिति पैदा हो गई। बाद में डीपीओ ने तीन दिन में लिखित जबाब देने का आश्वासन देने पर बात बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed