{"_id":"5a2acc9c4f1c1b96698b7ec5","slug":"101512754332-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की चपेट में आने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की चपेट में आने से किसान की मौत
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
road accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछवां (मैनपुरी)। क्षेत्र के गांव कंसपुर के वृद्ध किसान की शुक्रवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह सुबह घर के बाहर खड़े थे, तभी तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गए। हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने वाहन कब्जे में ले लिया है।
थाना क्षेत्र के गांव कंसपुर निवासी सरनाम सिंह (65) शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे वह घर के बाहर खड़ा था। तभी गांव भनऊ की ओर से आ रही पिकअप ने उसे रौंद दिया। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख आगरा के लिए रेफर कर दिया। घरवाले उन्हें लेकर आगरा जा रहे थे। पर, रास्ते में ही किसान ने दम तोड़ दिया। मौत से घर-परिवार में कोहराम मच गया।