फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   योगी ने नूतन से कहा अब शहर में बदलाव दिखना चाहिए

योगी ने नूतन से कहा अब शहर में बदलाव दिखना चाहिए

Mon, 04 Dec 2017 12:02 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
योगी ने नूतन से कहा अब शहर में बदलाव दिखना चाहिए
सीएम योगी आदित्यनाथ
फिरोजाबाद। नवनिर्वाचित महापौर नूतन राठौर रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने लखनऊ पहुंची। प्रदेश के सभी महापौरों को मुख्यमंत्री ने लखनऊ बुलाया था, लेकिन सभी का ध्यान प्रदेश की सबसे कम उम्र की मेयर नूतन राठौर पर था। मुख्यमंत्री ने बातचीत के दौरान नूतन को अधिक समय दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी के अभियान स्वच्छता पर खास ध्यान देना है। नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त करना है। ऐसा काम करो कि नगर में लोगों को बदलाव दिखाई दे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय से रविवार सुबह नूतन राठौर के लिए बुलाया आया। सूचना मिलते ही नूतन अपने पिता मंगल सिंह राठौर के साथ लखनऊ रवाना हो गईं। माधव सभागार में नूतन राठौर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात की। प्रदेश के अन्य नगर निगमों से जीते भाजपा के मेयर भी पहुंचे थे, लेकिन मुख्यमंत्री ने जब नूतन के लिए कहा कि छोटी सी उम्र में मेयर का पद पाया है, लेकिन काम बड़ा करने दिखाना तो नूतन को हौंसला मिला।
विज्ञापन


नूतन से मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी का स्वच्छता अभियान पर खास ध्यान है। चूंकि अब नगर निगम में भाजपा की सरकार हैै और स्वच्छता का बड़ा जिम्मा नगर निगम पर है। इसलिए शहर को स्वच्छ बनाना है। मुख्यमंत्री ने नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की बात कही। मुख्यमंत्री चालीस मिनट तक महापौरों से मिले और दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर नूतन राठौर सीधे मुख्यमंत्री के संपर्क में रहेंगी। नूतन राठौर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि नगर के विकास के लिए फंड की कमी नहीं होगी। फंड की चिंता न करें सिर्फ विकास कार्यों पर ध्यान दें और काम कराएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी तरह की परेशानी होने पर सीधे कभी भी उन्हें फोन किया जा सकता है। सीधी बात हमसे करो सरकार पूरी मदद करेगी।


नूतन राठौर ने मुख्यमंत्री से मिलने के बाद कहा कि उनका काम करने का हौंसला अब और बढ़ गया हैै। मुख्यमंत्री ने पूरी मदद का भरोसा दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर शहर का विकास कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed