{"_id":"5a1ef1e74f1c1b8b688b5b7d","slug":"101511977447-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के ज्यादातर एटीएम नहीं उगल रहे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के ज्यादातर एटीएम नहीं उगल रहे रुपये
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शहर में ज्यादातर बैंकों के एटीएम सफेद हाथी बनकर रह गए हैं। आलम यह है लोग रुपये निकालने के लिए एटीमए के पास तो आते हैं, लेकिन रुपये नहीं निकलने पर निराश होकर लौट जाते हैं। रुपये नहीं निकलने से लोगों को काफी दिक्कतों का समना भी करना पड़ रहा है।
नगर में ज्यादातर बैंकों के एटीएम खराब पड़े हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कुछ एटीएम सही कार्य कर रहे हैं, तो उनमें भीड़ लगी रहती है। वहीं थोड़ी ही देर में रुपये खत्म हो जाते हैं। कई बार तो लोग देर तक लाइन में लगे रहते हैं और नंबर आते ही रुपये खत्म होने का संदेश मिल जाता है।
इस पर लोग रोष व्यक्त करते हुए निराश होकर लौट जाते हैं। यह कोई एक दिन की बात नहीं है। अक्सर यह नजारा शहर में देखने को मिला जाता है। एटीएम में रुपये नहीं होने से व्यापारी वर्ग भी परेशान है। इसे लेकर लोगों में काफी आक्रोश है, लेकिन इसके बाद भी बैंक प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
आलम यह है कि बैंकों ने कई एटीएम पर तो गार्डों को भी रखना बंद कर दिया है। वहीं कई एटीएम के शटर भी नहीं खुलते हैं। पूरे शहर में दो-तीन एटीएम ही ऐसे हैं। इनसे लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिलती है। लोगों ने शहर में खराब पड़े एटीएम को दोबारा चालू करने की मांग की है।
शहर में विभिन्न जगहों पर एटीएम खराब पड़े हैं। इनमें कचहरी रोड, स्टेशन रोड, राधा रमन रोड, बाईपास पर एटीएम खराब पड़े हैं। इस बैंक प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
जिले में इस वक्त 90 से 95 एटीएम हैं। वहीं शहर में लगभग 45 एटीएम हैं। वर्तमान में शहर में 15 से 20 एटीएम ही कार्य कर रहे हैं।
एलडीएम डीके अग्रवाल का कहना है कि जो एटीएम खराब पड़े हैं उनकी जांच कराई जाएगी कि उनमें क्या खराबी है। वहीं खराब एटीएम को जल्द से जल्द सही कराने का प्रयास कराया जाएगा।