{"_id":"5a1c53cc4f1c1b96698b5b5d","slug":"101511805900-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्क्रैप के साथ ले जाई जा रही थी 18 लाख की शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्क्रैप के साथ ले जाई जा रही थी 18 लाख की शराब
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कैैंटर में स्क्रैप के बीच रखकर जा रही 18 लाख की गैर प्रांतीय शराब पिलुआ पुलिस ने बरामद की है। पुलिस ने तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने शराब पंजाब से बिहार लेकर जाने की बात कही।
थाना पिलुआ पुलिस देर रात हाईवे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी सिकंदराराऊ की ओर से एटा की ओर आ रहे स्क्रैप से लदे ट्रक को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इस पर ट्रक के पीछे आ रही ऑल्टो कार सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने ने बचाव करते हुए ट्रक को रोक लिया। ट्रक रुकने के बाद पुलिस ने तलाशी की तो ट्रक में कबाड़े के सामान के बीच गैर प्रांतीय शराब रखी थी। ट्रक से एक सौ बीस शराब की पेटी बरामद की गई। वहीं पुलिस ने संदीप निवासी टुंडला थाना पंजोखरा जिला अंबाला हरियाणा, सचिन निवासी बल्देव नगर अंबाला हरियाणा और गुरुपेज निवासी खंडला थाना गंगौजी सहारनपुर को गिरफ्तार किया। सीओ सदर गुरमीत सिंह ने बताया कि बरामद शराब की अनुमानित कीमत 18 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कैंटर, कार, तमंचा और फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की है।