{"_id":"5a1af6ee4f1c1baf678be095","slug":"101511716590-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव: आज थम जाएगा निकाय चुनाव प्रचार का शोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव: आज थम जाएगा निकाय चुनाव प्रचार का शोर
Updated Sun, 26 Nov 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
आज थम जाएगा निकाय चुनाव प्रचार का शोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। निकाय चुनाव के लिए मतदान आगामी 29 नवंबर को होना है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार आज सोमवार शाम चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। प्रचार का रथ थमने के साथ ही मतदान के दिन तक जिले में शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी। प्रचार खत्म होने के बाद 36 घंटे के लिए प्रशासन ने नोट के बदले वोट खरीदने वालों के लिए विशेष रणनीति बनाकर पैनी नजर रखने को कहा है।
जिले की चार नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों के लिए बुधवार यानि 29 नवम्बर को वोटिंग होनी है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पहले चरण में होने वाले मतदान से 36 घंटे पहले चुनाव प्रचार रोक दिया जाएगा। इसके बाद यदि कोई प्रत्याशी प्रचार करते मिलेगा तो आचार संहिता उल्लंघन के तहत एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। जनसभा, रैली, लाउडस्पीकर, नुक्कड़ सभा, डोर-टू-डोर प्रचार भी प्रत्याशी नहीं कर पाएंगे। राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक भी अपने प्रत्याशी के समर्थन में वोट नहीं मांग पाएंगे। वहीं चुनाव प्रचार थमने के बाद नोट के बदले वोट खरीदने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर होगी। प्रशासन ने इस दौरान वाहनों की चेकिंग और आने जाने वालों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। ताकि पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई कर शिकंजा कसा जा सके।