फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बैनर-पोस्टर फाड़ने पर भाजपा समर्थकों का हंगामा

बैनर-पोस्टर फाड़ने पर भाजपा समर्थकों का हंगामा

Tue, 21 Nov 2017 11:44 PM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
बैनर-पोस्टर फाड़ने पर भाजपा समर्थकों का हंगामा
bjp - फोटो : डेमो
फिरोजाबाद। नगर निगम कर्मचारियों के वार्ड प्रत्याशी के चुनावी बैनर-पोस्टर फाड़ने को लेकर मंगलवार को भाजपा समर्थकों और निगम कर्मचारियों में तड़का-भड़की हुई। दोनों ओर से गाली-गलौज होने लगी। प्रत्याशी समर्थकों की भीड़ को देख को निगम कर्मचारी मौके से चले गए।
विज्ञापन


वार्ड संख्या 39 से भाजपा के पार्षद प्रत्याशी कंचन शिवहरे के चुनावी बैनर-पोस्टर कई जगह चस्पा थे। निगम कर्मचारियों की टीम ने बैनर-पोस्टरों को फाड़कर फेंक दिया। बैनर-पोस्टर फाडे़ जाने की जानकारी मिलने पर भाजपा प्रत्याशी के समर्थक मौके पर पहुंचे और छोटी छपैटी स्थित स्वच्छता निरीक्षक कार्यालय को घेरकर नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


प्रत्याशी समर्थकों की नारेबाजी के बाद वहां का माहौल गर्मा गया। इसी बीच भाजपा कार्यकर्ता सुगम शिवहरे ने एतराज जताया तो निगम में स्वच्छता निरीक्षक महेश के साथ उनकी तड़का-भड़की हो गई। एक ही प्रत्याशी के बैनर-पोस्टर फाडे़ जाने से नाराज भाजपा समर्थकों ने निगम कर्मचारियों को खरी-खोटी सुनाई। मामला तूल पकड़ता इससे पूर्व भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और क्षेत्रीय लोगों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम कर्मचारी आचार संहिता का हवाला देकर सिर्फ भाजपा प्रत्याशी के बैनर-पोस्टर को कई दिन से फाड़ रहे थे। जबकि उन जगहों पर अन्य दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों के बैनर-पोस्टर भी चस्पा हैं। नियमानुसार सभी के साथ एक जैसी कार्यवाही होनी चाहिए।
सुगम शिवहरे , प्रतिनिधि पार्षद प्रत्याशी वार्ड संख्या 39
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed