{"_id":"59a6f3b24f1c1b09278b4838","slug":"101504113586-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में पेड़ गिरने से एचटी लाइन टूटी, पोल उखड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में पेड़ गिरने से एचटी लाइन टूटी, पोल उखड़ा
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
rain in mumbai
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। बारिश के बाद शहर में कई जगह तार टूटने से घंटों बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। घंटाघर स्थित भरे बाजार में टूटे तार से तीन राहगीर बाल बाल बच गए। टूटे तार से चिंगारी निकलने पर बाजार में भगदड़ मच गई। इसी से गुस्साए व्यापारियों ने जाम लगाकर विरोध जताया।
बिगड़ती विद्युत आपूर्ति के साथ व्यवस्थाएं बदहाल हो रही हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही किसी दिन हादसे का सबब बन सकती है। बुधवार साएं बारिश के बाद रेलवे रोड पर पेड़ टूट कर हाईटेंशन लाइन पर गिरने से एक पोल उखड़ गया और तार टूटने से रेलवे रेाड फीडर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। वहीं घंटाघर स्थित बीच बाजार में अचानक तार टूटने और चिंगारी निकलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों और दुकानदारों में भगदड़ मच गई। चश्मदीदों की मानें तो तार टूटने से तीन राहगीर करंट की चपेट में आने से बाल बाल बचने से बड़ा हादसा टल गया। लोगों ने जेई लाइनमैन को फोन किया, लेकिन बात नहीं हुई। आक्रोशित व्यापारियों ने जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे विद्युत कर्मियों ने तार जोड़ने का काम शुरू कर दिया है। उपभोक्ता कामरान, सलीम, सुनील वर्मा, बालकृष्ण, दीपक, योगेंद्र प्रताप, धर्मसिंह, संजीव चौहान, इस्लाम, नदीम, नारायन सिंह ने कहा कि आए दिन जर्जर तार टूटते हैं। शिकायतों के बाद तार नहीं बदलने जा रहे। अधिशासी अभियंता ने बताया कि बारिश से पहले तेज हवा में पेड़ टूट कर गिरने से तार टूट गए और पोल उखड़ गया। घंटाघर पर टूटे तार की मरम्मत शुरू हो गई है। आठ बजे तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
टैंकर की टक्कर से वृद्ध की मौत
अवागढ़। थाना क्षेत्र जलेसर रोड निवासी गिरंद (65) रात्र आठ बजे पैदल जा रहे थे। उसी समय टेंकर ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए थे। परिजन आगरा अस्पताल में इलाज करा रहे थे। उसी समय वृद्ध की मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट मृतक के बेटे प्रदीप ने थाना अवागढ़ में टेंकर के अज्ञात चालक के खिलाफ दर्ज कराई है।