{"_id":"59a05ae44f1c1b4f138b46c9","slug":"101503681252-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर में विराजे विघ्न विनाशक श्री गणेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर में विराजे विघ्न विनाशक श्री गणेश
Updated Sat, 26 Aug 2017 02:42 PM IST
विज्ञापन
ganpati
आगरा। श्रद्धा और भक्ति के साथ शुक्रवार से प्रथम पूज्य देव श्री गणेश के महोत्सव का आगाज हो गया। घर-घर में गजानन विराजे। सामूहिक रूप से जगह-जगह गणेश पंडाल सजाए गए हैं। मूर्ति स्थापना से पहले तमाम जगहों पर बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। एक अनुमान के मुताबिक शहर में छोटे-बड़े करीब 750 पंडाल सजाए गए हैं।
भगवान गणेश की स्थापना का शुभ मुहूर्र्त सुबह 7:45 से 10:30 बजे तक था। इस बीच शहर में जगह-जगह भक्ति की धुनों के साथ शोभायात्राएं शुरू हो गईं। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ अपने-अपने घरों में विघ्न विनाशक की स्थापना की तैयारियां शुरू कर दीं। पीत वस्त्र पर चावल से स्वास्तिक बनाकर उस पर गणेश की प्रतिमा स्थापित कराई।
पूजा-अर्चना कर घर में सुख समृद्धि की कामना की। कालोनियों और अपार्टमेंटों में सजे सामूहिक पंडालों में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना संपन्न की। पंडित ज्ञानेंद्र शास्त्री के अनुसार, दोपहर में एक बजे से 2:30 बजे तक पूजन का विशेष समय था।
विज्ञापन
गणपति की निकाली शोभायात्रा
पीपी गार्डन, राधे ग्रीन्स कालोनी में दस दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ हुआ। पार्क में गणपति की मूर्ति की स्थापना की गई। शोभायात्रा निकाली गई। दस दिन तक कालोनी के बाशिंदे भक्तिभाव में डूबे रहेंगे। भजन-कीर्तन के साथ हर दिन गणपति को विभिन्न प्रकार के भोग अर्पण किए जाएंगे। स्थापना के दौरान निधि गर्ग, मीरा पांडे, राजकुमारी, नेहा अग्रवाल, शिखा पांडेय, संगीता ठेनुआं, कुसुम सैनी, मीनाक्षी, रेनू शर्मा, अविनी, कीर्ति, सिंपिल कोहली सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।