{"_id":"5989eeff4f1c1b5e788b4a1e","slug":"101502211839-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सहित दो ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सहित दो ने फांसी लगाकर दी जान
Updated Tue, 08 Aug 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। बीमारी से तंग होकर नगला केवल निवासी महिला और बारिश में घर ढहने से क्षुब्ध होकर निधौलीकलां के गहेतू निवासी युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना सकीट क्षेत्र के गांव चिलमापुर निवासी राजकुमार अपनी पत्नी हेमलता (35) के साथ थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के नगला केवल में किराये पर महावीर के मकान में रहता है। रक्षाबंधन के त्योहार पर राजकुमार अपने घर चला गया था। वहीं उसकी पत्नी हेमलता और साली नंदिनी घर में रुके थे। देर रात हेमलता ने घर में फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर राजकुमार और पुलिस मौके पर पहुंच गए। राजकुमार ने बताया कि हेमलता लंबे समय से बीमार थी। बीमारी से परेशान होकर उसने आत्महत्या की है। इधर, निधौलीकलां क्षेत्र के गांव गहेतू निवासी आलोक (18) पुत्र नत्थू सिंह ने गांव के बाहर खेत पर खडे़ पेड़ की टहनी में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ निधौली ने बताया कि मृतक का घर बारिश में ढह गया था। इससे परेशान होकर उसने जान दी है। युवक और महिला की अचानक मौत से परिवारों में कोहराम मच गया है।
पटियाली ।
सिकंदरपुर क्षेत्र के ग्राम इंदा में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव गांव के बाहर एक पेड़ से झूलता मिला।
गांव निवासी प्रेम सिंह (18) पुत्र अमर सिंह सोमवार की रात को अपने पिता के साथ सो रहा था। सुबह करीब 4 बजे वह पिता से शौच जाने की कहकर खेतों की ओर चला गया। काफी देर तक वह वापस नहीं आया तो उसके पिता को चिंता हुई। उन्होंने अन्य परिवारीजनों को जानकारी दी। परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। जब ग्रामीण सुबह शौच को गए तो प्रेम सिंह का शव बबूल के पेड़ से लटका हुआ देखा। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी उसके पिता अमर सिंह को दी। परिवारीजनों ने शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। गमगीन माहौल में परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई है।