{"_id":"59777df64f1c1b46588b45c1","slug":"101501003254-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की खातिर महिला को जलाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की खातिर महिला को जलाने की कोशिश
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास किया। जान बचने के बाद पीड़ित महिला ने थाना मारहरा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस पर पुलिस जांच कर रही है।
कस्बा मारहरा के मेहनी सोरा निवासी संगीता की शादी मानवेंद्र के साथ हुई है। रिपोर्ट दर्ज कराते हुए महिला ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उससे दहेज की मांग करने लगे थे। इतना ही नहीं मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने उसके ऊपर सोमवार को केरोसिन उड़ेल दिया और आग लगाने का प्रयास किया। इससे किसी तरह से महिला बच निकली और उसने मामले की जानकारी अपने मायके वालों को दी। सूचना पर पहुंचे मायके वाले महिला को लेकर थाने पहुंचे। जहां पीड़ित संगीता ने थाना मारहरा में पति सहित चार लोगों के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वही थाना प्रभारी मारहरा अनूप कुमार भारती ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।