फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पटरी का कटान बढ़ा तो हो सकता है हादसा

पटरी का कटान बढ़ा तो हो सकता है हादसा

Wed, 19 Jul 2017 11:14 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
पटरी का कटान बढ़ा तो हो सकता है हादसा
हो रहा कटान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिछवां (मैनपुरी)। कस्बा से गुजरने वाली बिछवां नहर पुल पर पटरी कटती जा रही है। ग्रामीणों ने कई बार नहर विभाग के अधिकारियों से पटरी सही कराने की मांग की है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। दो दिन पहले उक्त स्थान पर ट्रक बैक होते समय नहर में गिर चुका है। यदि नहर कटान हो गया तो किसानों का बड़ा नुकसान होगा।
विज्ञापन

बेवर ब्रांच नहर पुल के नजदीक नहर की पटरी कम से कम 15 मीटर कट चुकी है। बस थोड़ा सा हिस्सा बचा है। यदि उसका भी कटान हो गया तो किसानों का नुकसान होगा। कटान के डर से लोगों ने उक्त पटरी से निकलना छोड़ दिया है। इस समय नहरों में अधिक पानी भी छोड़ा जा रहा है। इससे किसी भी समय कटान हो सकता है। ऐसा होने पर किसानों के खेतों में जलभराव हो जाएगा और फसलें बर्बाद हो जाएंगी। बीते एक माह से बराबर कस्बावासी नहर विभाग के अधिकारियों से हो रहे कटान को बंद कराने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। दो दिन पहले एक चालक नहर पुल पर ट्रक को पीछे कर रहा था। तभी कटान में फंस ट्रक नहर में गिर गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने चालक व परिचालक को खिड़की तोड़कर बमुश्किल बचा लिया। अब यह कटान और बढ़ता जा रहा है। इससे ग्रामीणों में रोष है। रामखिलाड़ी, रामप्रकाश शाक्य, सीताराम, विजय सिंह, संतराम, देशराज, प्रभुदयाल, सोनेलाल आदि ने नहर विभाग के अधिशासी अभियंता से नहर पटरी पर हो रहे कटान को बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed