{"_id":"596f92324f1c1bff588b46a9","slug":"101500484146-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस्त्री से लूट करने वाले तीन लोग पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिस्त्री से लूट करने वाले तीन लोग पकड़े
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर मिस्त्री से लूट करने वाले तीन लोग पकड़े
- फोटो : अमर उजाला
एटा। फिरोजाबाद निवासी ट्रैक्टर मिस्त्री शेर सिंह को गोली मारकर चार हजार रुपये, बाइक और मोबाइल लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने तीन बाइक, एक तमंचा और 15 कारतूस बरामद किए है।
पुलिस कार्यालय पर प्रेसवार्ता करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि रिजोर थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि दो बाइक पर सवार पांच लोगों को शिकोहाबाद की तरफ असलाहों से लैस होकर जा रहे है। पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी करते हुए तीन आरोपी पकड़ लिए। जबकि दो चकमा देकर फरार हो गए।
पकड़े गए आरोपी शिवेंद्र पुत्र राजवीर निवासी ककरावली, प्रवीन पुत्र कायम सिंह और नीतेश पुत्र राजकुमार निवासी दरिगपुर शामिल है। जबकि आशीष उर्फ आशू और कालू पुत्र होतीलाल निवासी दरिगपुर फरार हो गए। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से ट्रैक्टर मिस्त्री शेर सिंह से लूटी गई बाइक के अलावा दो अन्य चोरी बाइक, एक तमंचा और 15 कारतूस बरामद किए है।