{"_id":"595bdadd4f1c1bf5078b4687","slug":"101499192029-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट खपाने में जुटे पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट खपाने में जुटे पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष
Updated Tue, 04 Jul 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
CHUNAV
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। नगर निकाय चुनाव आगे बढ़ने के कारण जिले की तीन पालिका और दो पंचायतों का कार्यभार शीघ्र प्रशासन के हाथों में होगा। पालिका और पंचायतों के बोर्ड का कार्यकाल 19 जुलाई को समाप्त हो रहा है। हालांकि अभी तक शासन की ओर से कोई आदेश नहीं आया लेकिन जैसे तिथि करीब आती जा रही है निकाय अध्यक्षों ने धनराशि को खर्च की गति बढ़ा दी है।
नगर निकाय चुनाव 2012 में हुए थे। 19 जुलाई को शपथ दिलाई गई थी। फिरोजाबाद पालिका को निगम का दर्जा मिलने के साथ चेयरमैन राकेश दिवाकर के सभी अधिकार समाप्त हो गए थे। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के साथ निकाय चुनाव सितंबर अक्तूबर माह में कराने की उम्मीद है।
टूंडला, शिकोहाबाद और सिरसागंज नगर पालिका व जसराना फरिहा नगर पंचायतों के अध्यक्ष और सभासद जो कराए जा रहे कार्य को प्राथमिक के आधार पर पूरा कराने में जुट गये हैं। अधिकांश निकायों में अध्यक्ष पद पर सपा के करीबी ही काबिज हैं। इस कारण निकायों में उपलब्ध बजट के प्रस्ताव कराने के साथ ही उसे ठिकाने लगाने की रणनीति बनाई जा रही है।
विज्ञापन
एडीएम वित्त एवं राजस्व उदय सिंह ने कहा कि नगर निकायों के कार्यकाल के संबंध में अभी शासन से कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं। शासन अध्यक्ष का कार्यकाल बढ़ाएगा या फिर कोई प्रशासनिक अधिकारी को प्रभार सौंपेगा जो भी आदेश होंगे उसका पालन किया जाएगा।