{"_id":"5952924c4f1c1b54768b460f","slug":"101498583628-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह किमी दूर मिला गंगा में बहे भूपेंद्र का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह किमी दूर मिला गंगा में बहे भूपेंद्र का शव
Updated Tue, 27 Jun 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
कछला गंगा घाट पर सोमवार को गंगा में डूबे पांच युवकों में से तीन को बचा लिया था। एक का शव बरामद हुआ एक का सोमवार रात तक पता नहीं चला था। उसका शव गोताखोरों ने मंगलवार को निकाला। शव गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया।
ढोलना के फिरोजपुर गांव से सोमवार शाम ग्रामीण कलश विसर्जन करने पहुंचे थे। गंगा स्नान करने के दौरान पांच युवक गंगा में डूबे थे, जिनमें से तीन को तत्काल की बचा लिया जबकि दो लापता हो गए। लापता भूपेंद्र के शव को गोताखोरों ने देर शाम डूबने वाले स्थान से करीब छह किलोमीटर दूरी से बरामद कर लिया। जबकि शिवम के शव का अभी सुराग नहीं लगा है।
जिसकी तलाश गंगा में की जा रही है। भूपेंद्र व शिवम के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। कलश विसर्जन के बाद हुए इस हादसे में पूरे गांव के लोग आहत हैं। युवक भूपेंद्र की एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। परिवारीजनों ने बताया कि उसकी पत्नी भी गर्भवती है। परिवारीजनों का उसकी मौत के बाद से रो रो कर बुरा हाल है।