फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ट्रेन से कूदकर दी जान

ट्रेन से कूदकर दी जान

Fri, 23 Jun 2017 11:36 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन से कूदकर दी जान
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भोगांव (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी मामा के घर उपचार कराने आए इटावा निवासी युवक ने शुक्रवार को ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। जानकारी होने के बाद घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


इटावा के थाना भरथना क्षेत्र के गांव सालिमपुर निवासी ओमकांत उर्फ बबलू (25) मानसिक रूप से कमजोर था। आठ दिन पूर्व वह थाना क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी मामा रामवीर के यहां उपचार के लिए आया हुआ था। शुक्रवार सुबह वह साइकिल से बाजार सब्जी लेने गया था। वापस लौटते समय वह रेलवे क्रासिंग के समीप ट्रैक पर बैठ गया। ट्रैक से जब फर्रुखाबाद से शिकोहाबाद जाने वाली पैसेंजर गुजरी तो उसने खडे़ होकर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। हादसे में उसके शरीर के कई टुकडे़ हो गए। सूचना मिलने के बाद जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं पुलिस ने परिवारीजनों को सूचना दी। शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं, ओमकांत का उपचार अगर किसी अच्छे चिकित्सक के यहां हो रहा होता तो शायद वह ठीक भी हो जाता। मृतक के मामा रामवीर ने बताया कि उसके ऊपर किसी का साया था जिसकी झाड़ फूंक एक भगत से कराई जा रही थी। शुक्रवार को ओमकांत अवसाद में आ गया और उसने घातक कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्साधिकारी डा. अमित भारती का कहना है कि भूत प्रेत जैसी कोई भी चीज नहीं होती। लोगों को अब इस अंधविश्वास से बाहर आना चाहिए। मानसिक रोगी का अच्छे मनोचिकित्सक से उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed