फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   100 Police Personnel, 200 Cameras, a 25,000 Reward

Agra News: 100 पुलिसकर्मी, 200 कैमरे, 25 हजार का इनाम, फिर भी हत्यारोपी सुनील पकड़ से दूर

Sat, 28 Mar 2026 02:34 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
100 Police Personnel, 200 Cameras, a 25,000 Reward
आगरा। ताजगंज क्षेत्र में जूता कारखाना संचालक की 8 साल की बेटी की गला रेतकर हत्या का आरोपी सुनील तीन दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। आरोपी की तलाश में करीब 100 कर्मियों को लगाया गया है। दो सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की मदद से फुटेज को खंगाला जा चुका है। जनता से सूचना हासिल करने के लिए आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम तक पुलिस घोषित कर चुकी है। फिर भी 20 लोगों से पूछताछ के बाद भी नतीजा सिफर है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर जूता कारखाना संचालक की बेटी घर के बाहर से लापता हो गई थी। बुधवार रात को बेटी का शव घर के सामने रहने वाले किरायेदार के कमरे में आटे के ड्रम में मिला था। घटना से आक्रोशित लोगों ने फतेहाबाद रोड पर जाम लगा दिया था। पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया लेकिन घटना के बाद से लापता हत्यारोपी सुनील को पुलिस नहीं पकड़ सकी। पुलिस सूत्रों के अनुसार सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने आरोपी शमसाबाद रोड पर दिखा है लेकिन वहां से वह कहां गया, इसका पता नहीं चल सका है। उसके पास कोई मोबाइल भी नहीं है। तकरीबन 20 लोगों को पूछताछ के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया की मदद
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि आरोपी जूता कारीगर के बारे में परिचितों से जानकारी मिली है। वह शहर से बाहर नहीं गया है। आसपास ही घूम रहा है। टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। सोशल मीडिया की भी मदद ली जा रही है। जल्द ही सफलता मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रामनवमी पर घर में गूंजता रहा मां का करुण क्रंदन
जिस घर में बेटी की चहलकदमी से खुशियां आ जाती थीं, उसकी हत्या से मां-पिता के आंसू नहीं रुक रहे हैं। पिता का कहना है कि अगर किरायेदार को बदला लेना था तो उनसे लेता, बेटी ने क्या बिगाड़ा था। वह घर में रामनवमी पर कन्या पूजन की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच बेटी की हत्या कर दी गई। इस अवसर पर मां का करुण क्रंदन गूंजता रहा। वह रह-रहकर बेटी के हत्यारोपी को फांसी की सजा देने की मांग कर रही हैं। मां का कहना था कि बेटी का पूजन नहीं कर पाईं। अब उसकी यादों के सिवाय कुछ नहीं बचा है। जिसे वो चाचा बोलती थी, उसी ने उसकी जान ले ली। उसे भी कड़ी सजा मिलनी चाहिए।



लोगों का जमावड़ा, परिवार को दे रहे सांत्वना
पीड़ित परिवार से मिलने के लिए लोगों का जमावड़ा है। जनप्रतिनिधि और नेता आश्वासन दे रहे हैं। पीड़ित परिवार से मिलने भाजपा नेता उपेंद्र सिंह पहुंचे। उन्होंने परिवारी जन को ढांढस बंधाया। प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरुण से बात भी कराई। परिवार को सरकार की ओर से हर संभव आर्थिक व सामाजिक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। उनके अलावा भी कई लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed