फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   100-Foot-Wide Road to Connect Agra–Lucknow Expressway with Defense Corridor

UP: लखनऊ एक्सप्रेस-वे से सीधे जुड़ेगा डिफेंस कॉरिडोर,  1.25 किमी. लंबाई के लिए बनेगी 100 फुट चौड़ी सड़क

Wed, 05 Nov 2025 09:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 05 Nov 2025 09:07 AM IST
सार

एक्सप्रेस-वे से डिफेंस कॉरिडोर तक 100 फुट चौड़ी सड़क बनेगी। तीसरे चरण में 1.25 किमी. लंबाई की सड़क के लिए 4 हेक्टेयर भूमि 60 करोड़ से खरीदी जाएगी।

विज्ञापन
100-Foot-Wide Road to Connect Agra–Lucknow Expressway with Defense Corridor
डिफेंस कॉरिडोर - फोटो : संवाद

विस्तार

डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से लखनऊ एक्सप्रेस-वे को जोड़ने के लिए नदौता से बिझामई तक 100 फुट चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। तीसरे चरण में बनने वाली 1.25 किमी. लंबी सड़क के लिए करीब 4 हेक्टेयर भूमि की खरीद पर 60 करोड़ रुपए मुआवजा बांटा जाएगा।
विज्ञापन


रमाडा कट से करीब पांच किमी. दूर लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर नदौता कट है। यहां से डिफेंस कॉरिडोर तक वाहनों के लिए पहुंचने के लिए मार्ग बनाय जाएगा। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने सदर तहसील के गांव में डिफेंस कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण किया है। पहले चरण में 41 हेक्टेयर, दूसरे चरण में 73 हेक्टेयर समेत कुल 114 हेक्टेयर जमीन की खरीद हो चुकी है। प्रभावित किसानों को करीब 200 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित किया जा चुका है। तीसरे चरण में 100 फुट चौड़ी सड़क बनाने के लिए भूमि अधिग्रहण किया जाएगा।
विज्ञापन


एसडीएम सदर सचिन राजपूत के अनुसार नदौता से बिझामई तक 100 फुट चौड़ी सड़क बनने से बरौली गुर्जर, बिसारना, पूठा, गुढ़ा, कुंडौल आदि एक दर्जन गांव के 20 हजार से अधिक लोगों को भी फायदा होगा। इस सड़क के लिए यूपीडा ने 10 मीटर भूमि अपने नक्शे में पहले ही छोड़ रखी थी। सड़क को 100 फुट चौड़ा करने के लिए अब 20 मीटर चौडाई में करीब चार हेक्टेयर जमीन की खरीद और की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा उपकरण बनाने की लगेंगी फैक्टरियां
अलीगढ, आगरा सहित प्रदेश के 6 शहरों को डिफेंस कॉरिडोर से जोड़ा जा रहा है। आगरा में रक्षा उपकरण बनाने की फैक्टरियां लगेंगी। बीएचईएल ने यहां रडार बनाने की फैक्टरी लगाने के लिए करीब 60 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की है। रक्षा उपकरण बनाने वाली अन्य कंपनियां भी आगरा डिफेंस कॉरिडोर में निवेश के लिए इच्छुक हैं। 100 फुट चौड़ी सड़क से एक्सप्रेस-वे से जुड़ने के बाद डिफेंस कॉरिडोर क्षेत्र की यूपीडा चहारदीवारी का निर्माण शुरू कराएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed