फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   10 years in jail for raping 16 year old

Agra News: 16 साल पुराने दुष्कर्म के मामले में दस साल की सजा

Wed, 26 Jul 2023 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 26 Jul 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
10 years in jail for raping 16 year old
मैनपुरी। थाना किशनी क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी को 16 साल पहले डरा धमकाकर अपने साथ ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले को स्पेशल जज ईसी एक्ट मीता सिंह ने 10 साल की सजा सुनाई है। उस पर 17 हजार हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। उसको हिरासत में लेकर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

थाना किशनी क्षेत्र के एक गांव से 14 साल की किशोरी को उसके पड़ोस में रहने वाली महिला श्रीदेवी 12 सितंबर 2007 को शौच के बहाने अपने साथ ले गई। गांव के बाहर ले जाकर किशोरी को सिपाहीलाल को सौंप दिया। सिपाहीलाल किशोरी को अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। अधिकारियों के आदेश पर 21 सितंबर को श्रीदेवी, सिपाहीलाल, लालाराम, राजाराम के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने किशोरी को बरामद करके उसका मेडिकल कराने के बाद चार्जशीट कोर्ट में भेज दी। मुकदमे की सुनवाई स्पेशल जज ईसी एक्ट मीता सिंह की कोर्ट में हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से वादी, विवेचक, चिकित्सक, किशोरी सहित गवाहों ने गवाही दी। गवाही के आधार पर सिपाही लाल को दुष्कर्म करने का दोषी पाया गया। एडीजीसी विश्वजीत राठौर और पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने दुष्कर्मी को कड़ी सजा देने की दलील दी। स्पेशल जज मीता सिंह ने दुष्कर्मी को 10 साल की सजा सुनाकर 17 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला को छह साल की सजा सुनाई

श्रीदेवी को किशोरी को ले जाने का दोषी पाया गया। गांव के बाहर ले जाकर किशोरी को गांव के ही सिपाही लाल को सौंपने का आरोप गवाही में साबित हो गया। स्पेशल जज ईसी एक्ट मीता सिंह ने श्रीदेवी को छह साल की सजा सुनाई है। उस पर सात हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। लालाराम और राजाराम के खिलाफ आरोप साबित नहीं हो पाने पर उनको बरी कर दिया गया है।



किशोरी की गवाही पर हुई सजा

अदालत में किशोरी ने श्रीदेवी और सिपाही लाल की पहचान की। उसने गवाही में बताया कि श्रीदेवी उसको शौच के बहाने घर से ले गई। गांव के बाहर ले जाकर सिपाही लाल को सौंप दिया। सिपाहीलाल उसको डरा धमकाकर अपने साथ ले गया था। सिपाहीलाल ने ही उसके साथ दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed