फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   10-year-old girl molested by young man in moving auto

चलते ऑटो में 10 वर्षीय बच्ची से शर्मनाक हरकत, रास्ते में किसी ने नहीं सुनी उसकी चीख

Sun, 05 Aug 2018 02:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 05 Aug 2018 02:03 PM IST
विज्ञापन
10-year-old girl molested by young man in moving auto
प्रतीकात्मक तस्वीर
न्यू आगरा क्षेत्र से 10 साल की बच्ची को एक युवक ने ऑटो में अगवा कर लिया। उसने बच्ची के साथ चलते ऑटो में अश्लील हरकत और बदसलूकी की। वो शोर मचाती रही, लेकिन किसी ने आवाज नहीं सुनी। 
विज्ञापन


दो घंटे बाद उसे युवक ने छोड़ा। पीड़ित बच्ची एक राहगीर की मदद से घर पहुंची। घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना पर थाना पुलिस के साथ ही एसएसपी अमित पाठक भी पहुंच गए।
विज्ञापन


एसएसपी ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस आरोपी युवक की तलाश के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। हालांकि अभी तक उसका कुछ पता नहीं सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रात आठ बजे किया अगवा

घटना शुक्रवार रात तकरीबन आठ बजे की है। बच्ची घर से मिठाई लेने के लिए हलवाई की दुकान पर जा रही थी। रास्ते में उसे एक युवक मिल गया। वो डरा धमकाकर उसे अपने साथ ले गया।

कुछ दूरी पर खड़े एक ऑटो में उसे बैठा लिया। ऑटो में उससे अश्लील हरकत करने लगा। बच्ची ने शोर मचाया, लेकिन डरा धमकाकर उसे चुप कर दिया। चालक ने भी ऑटो नहीं रोका। 

काफी देर तक उसे ऑटो में घुमाता रहा। बच्ची ने शोर मचाना बंद नहीं किया। रास्ते में किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी। रात 10 बजे युवक उसे उतारकर चला गया। 

सड़क पर रोती मिली बच्ची

रात को सड़क पर बच्ची को रोता देख एक बाइक सवार ने उससे पूछताछ की। इसके बाद उसे घर ले गया। परिजनों को बच्ची ने घटना की जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए। 

परिजनों ने पुलिस को बताया। पहले परिजन मुकदमा दर्ज नहीं कराना चाहते थे। हालांकि शनिवार को मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने पाक्सो एक्ट सहित अन्य धारा लगाई हैं। पीड़िता का मेडिकल कराया गया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस 

वहीं घटना की जानकारी पर एसएसपी अमित पाठक पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस टीम को लगाया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की हैं। 

तकरीबन 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी। हालांकि पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है, जिससे आरोपी तक पहुंचा जा सके। पुलिस को आशंका है कि आसपास का ही युवक हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed