{"_id":"62a7931d5f4bd43ba5221b8c","slug":"10-quintals-of-plastic-glasses-seized-in-nunihai-agra-news-agr5367973177","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुनिहाई में 10 क्विंटल प्लास्टिक गिलास जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुनिहाई में 10 क्विंटल प्लास्टिक गिलास जब्त
विज्ञापन
आगरा। प्लास्टिक और प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ सोमवार को नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की। यमुनापार के नुनिहाई स्थित चुन्नीलाल इंटर कॉलेज के पास श्यामजी इंडस्ट्रीज के गोदाम पर छापा मारा गया, जहां 10 क्विंटल 17 किग्रा प्रतिबंधित प्लास्टिक के गिलास का जखीरा पकड़ा। सहायक नगर आयुक्त अनुपम शुक्ला के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में प्लास्टिक गिलास जब्त करके गोदाम संचालक पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
सोमवार दोपहर में नगर निगम की टीम ने यमुनापार में प्लास्टिक गिलास जब्त किए। अब तक नगर निगम ने जितनी बड़ी कार्रवाई पॉलिथीन और प्लास्टिक के खिलाफ की है, वह सभी यमुनापार में की है। कार्रवाई में सेनेटरी इंस्पेक्टर अभय यादव तथा प्रवर्तन दल सदस्य मौजूद रहे।
नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण अभियान के बाद फिर से अतिक्रमण किए जाने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद सोमवार को आईएसबीटी में बुलडोजर चला। 15 दिन पहले आरटीओ कार्यालय के पास नगर निगम की टीम ने फुटपाथ और सड़क पर किए गए 101 अतिक्रमण ध्वस्त किए। इनमें 19 टीन शेड, 42 ठेल, 29 काउंटर और 11 खोखे शामिल हैं। सड़क पर खड़े 125 वाहनों को हटवाया गया। इसके बाद टीम ने पालीवाल पार्क के पास खडे़ ठेल धकेल हटवाए।