{"_id":"6a6bb783dc87d001900ff7d0","slug":"10-discount-on-house-tax-till-september-30-agra-news-c-25-1-agr1070-1121524-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गृहकर में 30 सितंबर तक मिलेगी 10 फीसदी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गृहकर में 30 सितंबर तक मिलेगी 10 फीसदी छूट
विज्ञापन
आगरा। गृहकर 31 जुलाई तक जमा करने पर मिलने वाली 10 फीसदी की छूट अब 30 सितंबर तक मिलती रहेगी। नगर निगम की कार्यकारिणी समिति ने पार्षद राकेश जैन के इस प्रस्ताव को दो माह और बढ़ाने को मंजूरी दे दी।
बृहस्पतिवार को मेयर हेमलता दिवाकर की अध्यक्षता में हुई बैठक में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के 6 सदस्यों का स्वागत किया गया। साथ ही सर्वसम्मति से पार्षद विक्रांत कुशवाह को उपसभापति चुना गया। पार्षदों को 60-60 लाख रुपये विकास कार्यों के लिए देने समेत कई प्रस्तावों को कार्यकारिणी में मंजूरी दी गई। मोतीगंज के भाजपा पार्षद राकेश जैन ने गृहकर पर 31 जुलाई तक दी जा रही 10 प्रतिशत की छूट को बढ़ाकर 30 सितंबर तक जारी रखने का प्रस्ताव रखा, जिस पर कार्यकारिणी ने सहमति दे दी।
बैठक में 13 प्रस्ताव कार्यकारिणी के सामने पेश किए गए, जिनमें छह को पास किया गया। बाकी प्रस्तावों पर चर्चा के बाद आगे बढ़ाया जाएगा। बैठक का संचालन अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने किया। इस दौरान मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी बृजेश सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा, मुख्य अभियंता विद्युत एवं यांत्रिक अजय कुमार राम, सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम एवं श्रद्धा पांडेय आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
यह प्रस्ताव किए गए मंजूर प्रस्तावक पार्षद
- हर वार्ड में 60 लाख रुपये से विकास कार्य, जिनमें पानी, सीवर, स्ट्रीट लाइट और निर्माण के काम होंगे - हेमंत प्रजापति
- वीरांगना झलकारी बाई शोभायात्रा के लिए एक लाख की जगह 1.50 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा- राकेश जैन
- कार्यकारिणी में मंजूर प्रस्ताव दस दिन के अंदर सदन में भेजे जाएं और स्वीकृति के बाद उन पर काम हो- राकेश जैन
- सड़कों के गड्ढों में जीएसबी गिट्टी और रेडीमेड बिटुमिन भरवाने की पुरानी प्रक्रिया फिर से शुरू की जाए- राकेश जैन
- वेस्टर्न जोन में मनीषा कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से डाली गई सीवर लाइन कनेक्ट नहीं की गई है। इसे जुड़वाया जाए- विक्रांत कुशवाह
इन पर सदन में होगी चर्चा
- प्रियंका अग्रवाल ने एत्माद्दौला से रामबाग रोड का नाम लोकतंत्र रक्षक सेनानी स्व. रमनलाल अग्रवाल मार्ग रखने का प्रस्ताव रखा। पार्षद हेमेंद्र पाल सिंह ने अमर होटल तिराहा पर 75 फीट ऊंचा तिरंगा लगाने और इसका नाम तिरंगा चौक रखने का प्रस्ताव दिया। रमाडा होटल चौराहे का नाम पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर और शास्त्रीपुरम के दहतोरा में चर्चित चौराहे का नाम मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर रखने का प्रस्ताव पार्षद वीरेंद्र सिंह लोधी ने रखा। मेयर ने इन सभी प्रस्ताव वाली जगहों के निगम सीमा में होने की जांच कराने के निर्देश दिए।