{"_id":"6613fe053d917a52a30509f9","slug":"10-arrested-including-three-women-who-bought-sim-in-agra-supplied-it-to-criminals-of-dubai-and-thailand-2024-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'सिम' का काला कारोबार: दुबई और थाईलैंड के अपराधियों को सप्लाई, करोड़ों में खेलते... तीन महिलाओं सहित 10 धरे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सिम' का काला कारोबार: दुबई और थाईलैंड के अपराधियों को सप्लाई, करोड़ों में खेलते... तीन महिलाओं सहित 10 धरे गए
Mon, 08 Apr 2024 08:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 08 Apr 2024 08:20 PM IST
सार
'सिम' के काले कारोबार का मामला सामने आया है। आरोपी आगरा में सिम खरीदकर दुबई और थाईलैंड के अपराधियों को सप्लाई करते थे। इससे वह करोड़ों में खेलते और ऐशो आराम की जिंदगी जीते। पुलिस ने तीन महिलाओं सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में दुबई और थाईलैंड के अपराधियों को सिम सप्लाई करने वाले आरोपी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार को कमिश्नरेट पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय साइबर ठग गैंग का पर्दाफाश किया है। किरावली स्थित महुअर कट से सोमवार को 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वह दुबई और थाईलैंड में सक्रिय साइबर ठगों के लिए आगरा से सिम खरीदकर दिल्ली के सप्लायरों को देते थे। इसके बाद केरल का सरगना सिम विदेश में ठगों को उपलब्ध कराता था। साइबर ठग लोगों से रिवार्ड प्वाइंट दिलाने, इनाम दिलाने, आनलाइन गेमिंग के दौरान साइबर ठगी करते थे। आरोपी फर्जी आईडी से खुलवाए खातों में रकम डलवा लेते थे।
विज्ञापन
डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि आगरा में फर्जी आईडी से खरीदे सिमों को बेचने वाला गैंग सक्रिय है। इस सूचना पर पुलिस टीम को लगाया गया। सोमवार को महुअर कट से 7 लोग पकड़े गए। उनकी निशानदेही पर ड्रीम सिटी कालोनी में किराये के मकान में 3 महिलाएं भी पकड़ी गईं। महिलाओं से वोडाफोन और एयरटेल के 420 सिम और अन्य उपकरण बरामद किए गए।
विज्ञापन
Trending Videos
डीसीपी ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए आरोपी फरह, मथुरा के अभय, भोला, गोविंद, आशीष, हर्ष, बृजेश, आगरा के सेवला निवासी अंकुश, दीपक, सौरभ, सोनू, शिवम, सचिन, देवेंद्र, वीरू और पंकज से 50 रुपये वाला सिम 500 रुपये में खरीदते हैं। वह सिम को चालू करके देते हैं। इन सिम को बंटी के माध्यम से दिल्ली के जाफराबाद निवासी यूसुफ और हफीज को 1500 रुपये में बेच देते हैं। केरल का शानू दिल्ली से दुबई और थाईलैंड सिमों को फ्लाइट से ले जाता है। इनको अपने गिरोह के मुख्य सरगना को बिक्री कर देता है।
विज्ञापन