फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   10 additional buses will run for Delhi, five for Agra

Agra News: दिल्ली के लिए 10, आगरा के लिए चलेंगी पांच अतिरिक्त बसें

Fri, 17 Oct 2025 12:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 17 Oct 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
10 additional buses will run for Delhi, five for Agra
मैनपुरी। दिवाली के त्योहार पर यात्रियों के सफर को बेहतर बनाने के लिए परिवहन निगम के मैनपुरी डिपो ने विशेष तैयारियां की हैं। डिपो ने दिल्ली के लिए 7 और आगरा मार्ग पर 5 अतिरिक्त बसें चलाने की योजना बनाई है। इसके अलावा कानपुर और इटावा मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। 18 अक्तूबर से यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी, जो 30 अक्तूबर तक जारी रहेगी। मैनपुरी डिपो के बेड़े में 73 बसें हैं, जिनका संचालन नियमित रूप से विभिन्न मार्गों पर किया जा रहा है। दिवाली के त्योहार पर आने-जाने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए डिपो द्वारा खास तैयारी के तहत 18 से 30 अक्तूबर तक दिवाली स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा। दिल्ली मार्ग पर 30 बसों का संचालन किया जा रहा है, इस मार्ग पर 7 बसें अतिरिक्त चलाई जाएंगी। डिपो के एआरएम संजीव कुमार ने बताया कि दिवाली के लिए दिल्ली मार्ग पर सात बसें बढ़ाई जाएगी। आगरा मार्ग पर अब तक 25 बसें चल रही है, इस रूट पर 5 बसें अतिरिक्त चलाई जाएंगी। इटावा मार्ग पर चार बसें आठ चक्कर लगाती है, इनके फेरे बढ़ाए जाएंगे, अब इटावा के लिए बसों 12 चक्कर लगाएंगी। इसी प्रकार कानपुर मार्ग पर भी बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

नहीं करना पड़ेगा बसों का इंतजार
मैनपुरी डिपो के एआरएम संजीव कुमार ने बताया कि दिवाली के त्योहार पर यात्रियों के सफर को बेहतर बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई है। मार्गाें पर बसों की संख्या बढ़ाने के साथ फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। उनका कहना है कि चालक-परिचालकों को 24 घंटे बस संचालन के निर्देश दिए गए है। किसी भी समय यात्रियों को बस का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed