{"_id":"687a7db557e7c99efe089396","slug":"1-lakh-cash-and-liquor-stolen-from-english-liquor-shop-kasganj-news-c-175-1-kas1001-134664-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अंग्रेजी शराब की दुकान से शराब सहित 1 लाख की नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अंग्रेजी शराब की दुकान से शराब सहित 1 लाख की नकदी चोरी
विज्ञापन
कासगंज। सोरों रोड पर आवास विकास क्षेत्र में संचालित अंग्रेजी शराब की दुकान पर बृहस्पतिवार की रात चोरों ने छत काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोर शराब व बीयर के अलावा एक लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। सदर कोतवाली पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज की है।
चोरी की वारदात मंजू देवी निवासी सहावर की दुकान पर हुई। बताया गया कि रात के समय चोर छत काटकर दुकान में घुस गए और काउंटर पर रखी एक लाख रुपये की नकदी चोरों ने चुरा ली। इसके अलावा शराब व बीयर की कई पेटियां चोरी कर ली। चोरी की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। दुकान की अनुज्ञापी मंजू देवी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस वारदात के खुलासे के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देख रही है।