{"_id":"de856352-e864-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"accused-in-cat-exam-fraud-case-reached-at-iim-kojhikod","type":"story","status":"publish","title_hn":"CAT अपडेट: केरल पहुंचा शजाउल, देगा अपनी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CAT अपडेट: केरल पहुंचा शजाउल, देगा अपनी सफाई
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 09 Jul 2013 12:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैट में सेंधमारी के मामले में अपनी सफाई देने के लिए वेब वेवर्स का मालिक शजाउल हसन केरल स्थित आईआईएम कोझिकोड के लिए रवाना हो गया है।
विज्ञापन
अमीनाबाद इंटर कॉलेज में कंप्यूटर टीचर शजाउल ने कॉलेज से 16 जुलाई तक की छुट्टी ली है। वह कोझिकोड के कमिश्नर जी. स्पर्जन कुमार के सामने अपनी सफाई देगा।
4 जुलाई को लखनऊ आई कोझिकोड की पुलिस ने उसे अमीनाबाद थाने से इसी शर्त पर छोड़ा था कि, वह अपना पक्ष रखने के लिए केरल आएगा। उसने आगे की जांच में भी मदद करने की बात कही थी।
विज्ञापन
लेकिन अफाक अभी भी पहुंच से बाहर
वहीं वेब वेवर्स की ओर से आईआईएम कोझिकोड में रहकर कैट का काम देख रहा अफाक अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
सूत्रों के अनुसार पुलिस शजाउल से सबसे पहले अफाक को पकड़वाने में मदद करने और इस खेल में उसकी भूमिका पर सवाल-जवाब करेगी।
पढ़ें: CAT अपडेट: यूपी के छात्र थे सबसे ज्यादा 'लालची'
विज्ञापन
कोझिकोड पुलिस के पास जो सबूत हैं उनमें कैट की तैयारी करवाने वाली कंसलटेंसी कॅरिअर गाइडेंस की मिलीभगत भी उजागर हो रही है।
नगर आयुक्त को कॉलेज ने भेजी रिपोर्ट
शजाउल पर यह आरोप लगने के बाद नगर आयुक्त आरके सिंह ने इस प्रकरण पर प्राचार्य डॉ. जेपी मिश्रा से विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। डॉ. मिश्रा ने नगर आयुक्त को अभी तक की पूरी रिपोर्ट दे दी है।
उन्होंने बताया कि अगर केरल पुलिस शजाउल को गिरफ्तार करती है तो उसे निलंबित कर दिया जाएगा।