पत्नी की हत्या कर शव को जंगल में फेंका, आरोपी की तलाश जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर देहात में पत्नी की हत्या कर शव को जंगल में फेंकने का मामला सामने आया है। देहात कोतवाली पुलिस ने बुधवार को ज्वार खेड़ा गांव के पास जंगल से एक महिला का शव बरामद किया जिसकी पहचान गंगा आर्य की पत्नी प्रकाश आर्य के रूप में की गई है।
घटनास्थल की पड़ताल के बाद पुलिस को शव के पास से एक आधार कार्ड बरामद हुआ, जिसके आधार पर मृतक महिला की पहचान हो सकी। पुलिस के अनुसार महिला के पति प्रकाश आर्य ने ही उसकी हत्या कर शव को जंगल में फेंका है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी नोएडा में टैक्सी चलाता है और मूल रुप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा का रहने वाला है। आरोपी टैक्सी चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है लेकिन अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।