फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   a man killed in rai bareily over eve teasing

फरमा रहा था इश्क, लड़की के बाप ने पीट-पीटकर मार डाला

Sun, 14 Jul 2013 10:59 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 14 Jul 2013 10:59 AM IST
विज्ञापन
a man killed in rai bareily over eve teasing

लखनऊ से सटे जिले रायबरेली के गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के देदौर गांव में शनिवार की दोपहर युवती से छेड़खानी करने पर एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला गया।

विज्ञापन


आरोप है कि युवती के पिता के साथ कई और लोग भी थे। जिला अस्पताल के बाद उसे लखनऊ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया।

मौसा के घर रहता था
लखनऊ जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के रज्जाकपुर गांव निवासी सर्वेश (25) पुत्र शारदा प्रसाद देदौर में अपने मौसा पप्पू के घर पर रहता था।

शनिवार को मौसा किसी काम से बाराबंकी गए हुए थे। सर्वेश यहीं पर रहकर टैक्सी चलाता था। दोपहर बाद गांव के एक व्यक्ति ने अपने अन्य साथियों के साथ उसके घर पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


रास्ते में ही तोड़ा दम
सर्वेश छत से कूदकर भागना भी चाहा लेकिन हमलावरो ने उसे पकड़ लिया और पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही मौसा और अन्य परिवारीजनों ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में सर्वेश ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में घुसकर कर रहा था छेड़खानी

आरोपी पक्ष का कहना है कि सर्वेश उसके घर में घुसकर बेटी के साथ छेड़खानी कर रहा था। जबकि, मृतक के पिता और मौसा का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते सर्वेश की हत्या की गई है।

उधर, एसओ रामराघव सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed