{"_id":"124-64815","slug":"Lucknow-64815-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार ने ली दो युवकों की जान, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफ्तार ने ली दो युवकों की जान, एक घायल
Lucknow
Updated Wed, 07 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। सोमवार रात दो अलग-अलग इलाकों में रफ्तार के चलते हुए हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रुप से घायल है।
डालीगंज निवासी मुजीबुल रहमान (35) पुरनिया स्थित एक दुकान में एडवाइजर के रूप में काम करता था। काम खत्म कर बाइक से लौट रहे मुजीबुल की बाइक में भिटौली चुंगी के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में पुलिस ने उसे ट्रॉमा सेंटर पहुंचाने के साथ ही परिवार को सूचना दी। इलाज के दौरान देर रात मुजीबुल ने दम तोड़ दिया। भाई गुड्डू ने बताया कि परिवार में पत्नी व बेटा दानिश (6) है। उधर, शाहजहांपुर बजरिया निवासी सुमित (19) तीन साल से बिजनौर निवासी ठेकेदार के पास मुनीम था। सुमित सोमवार को अपने दोस्त नवीन के साथ बाइक से कमलापुर खटोली मार्ग की तरफ जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। इलाज के दौरान सुमित की मौत हो गई। जबकि नवीन की हालत गंभीर बनी हुई है।