फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   रिटायर्ड आईजी के घर से चुराई रिवॉल्वर समेत गिरफ्तार

रिटायर्ड आईजी के घर से चुराई रिवॉल्वर समेत गिरफ्तार

Wed, 07 Aug 2013 05:34 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Wed, 07 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। पारा थाने की पुलिस ने हंस खेड़ा रोड पर मंगलवार सुबह घेराबंदी करके कार सवार एक बदमाश को गिरफ्तार कर रिटायर्ड आईजी के घर से चुराई रिवॉल्वर व लाखों का माल बरामद किया है। बदमाश ने चोरी की कई वारदात के साथ तीन साथियों के नाम कुबूले हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर पारा रामविशाल यादव ने बताया कि पुलिस टीम ने सुबह 10:30 बजे हंस खेड़ा रोड पर घेराबंदी कर संदेह के आधार पर एक कार रोकी। तलाशी में चालक राजू गुप्ता उर्फ जय कुमार गुप्ता के पास से वेबले एंड स्कॉर्ट मार्क-4 रिवॉल्वर व कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उसने कुबूला कि रिवॉल्वर व कार में भरा तमाम सामान कुछ दिनों पहले कृष्णानगर क्षेत्र में रिटायर्ड आईजी आरपी सिंह के घर से चुराया था। कार की तलाशी में तीन लैपटॉप, बड़ी संख्या में मुगल कालीन, इंदौरी व कनाडाई डालर सिक्के, चांदी का दीप, पानदान व चांदी के बर्तन, गैस सिलेंडर, सेट टॉप बॉक्स, एलईडी, 70 किलो बादाम, तौल मशीन आदि मिला।
विज्ञापन

कड़ाई से पूछताछ में कुबूला कि उसने कृष्णानगर के स्नेहनगर निवासी रिंकू, सरोजनीनगर के गौरी विहार निवासी सागर उर्फ जितेंद्र व अपने भाई विजय गुप्ता की मदद से कृष्णानगर, पीजीआई, पारा, गाजीपुर, विभूति खंड, इंदिरानगर व जानकीपुरम थाना क्षेत्र में चोरी की अनेक वारदात अंजाम दी थी। कुछ समय पहले 35 हजार रुपये में कार खरीदी थी। उसी पर चारों बदमाश सवार होकर वारदात अंजाम देने निकलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed