फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   रईसजादों ने सिपाही पर दागी गोली

रईसजादों ने सिपाही पर दागी गोली

Tue, 06 Aug 2013 05:34 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Tue, 06 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना क्षेत्र में रविवार देर रात शराब के नशे में धुत कार सवार रईसजादों ने पिस्टल से सड़क केे किनारे लगीं होर्डिंगों पर जमकर गोलियां बरसाईं। इस दौरान ड्यूटी से घर लौट रहे एक सिपाही ने जब रोकने का प्रयास किया तो रईसजादों ने सिपाही पर भी फायर झोंक दिया। गोली सिपाही के बाएं पैर को चीरते हुए निकल गई। जख्मी सिपाही ने अपने साथी सिपाही के साथ कार सवारों का पीछा किया और उन्हें दबोच लिया। इसके बाद छीना-झपटी में रईसजादे पिस्टल से फिर गोली चल गई और एक आरोपी के बाएं पैर में जा धंसी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार दोनों रईसजादों को दबोच लिया और घायलों को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपियों के पास से कंट्रीमेड पिस्टल व कार बरामद कर ली है। एसओ आशियाना सुधीर कुमार के मुताबिक, बीती रात करीब साढ़े नौ बजे कृष्णानगर कोतवाली में तैनात सिपाही रामबली संखवार ड्यूटी के बाद बाइक से रजनीख्ंाड स्थित अपने घर जा रहे थे। आशियाना के पावर हाउस चौराहे के पास उन्हें सिपाही मनोहर यादव मिल गया। दोनों सड़क किनारे खड़े होकर बात करने लगे तभी परिचित प्रवीन और संतोष भी आ गए। इसी दौरान एक तेज रफ्तार इंडिका कार आती दिखाई पड़ी। कार सवार पिस्टल से सड़क के किनारे लगी होर्डिंगों पर गोलियां बरसा रहे थे। ये देख सिपाही सकते में आ गए। उन्होंने कार सवारों को रोकने का प्रयास किया। इस पर एक रईसजादे ने पिस्टल से सिपाहियों पर गालियां झोंक दी। एक गोली सिपाही रामबली संखवार के बाएं पैर को चीरते हुए निकल गई। इसके बाद दोनों सिपाहियों ने पीछाकर कार सवार रईसजादों को दबोच लिया। नशे में धुत रईसजादों से छीना-झपटी के दौरान फिर पिस्टल से गोली चल गई। इस बार गोली एक रईसजादे के बाएं पैर में लगी। घायल रईसजादे की पहचान आशियाना के सेक्टर-के बंगालीखेड़ा निवासी धीरज वर्मा के रूप में की गई। धीरज एक निजीकंपनी में काम करता है। उसके पिता रिटायर्ड डॉक्टर हैं। वहीं, दूसरे साथी की पहचान एलडीए कॉलोनी सेक्टर-डी निवासी शशि त्रिपाठी के रूप में की गई। जल निगम में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शशि भी अच्छे घर का बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध कंट्रीमेड पिस्टल व इंडिका कार बरामद की है। कार धीरज वर्मा की बताई जा रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज आरोपी शशि त्रिपाठी का चालान कर दिया, जबकि जख्मी सिपाही रामबली और पुलिस कस्टडी में धीरज वर्मा को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि धीरज के स्वास्थ्य में सुधार होने पर उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed