फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   another rape case in capital of uttar pradesh

सो रही युवती को किया अगवा और खेत में किया रेप

Tue, 09 Jul 2013 10:07 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 09 Jul 2013 10:07 AM IST
विज्ञापन
another rape case in capital of uttar pradesh
निगोहां क्षेत्र के एक गांव में सोमवार भोर वहशी दरिंदा घर में सो रही किशोरी को अगवाकर घर के पीछे खेत में ले गया और उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


विरोध पर किशोरी को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। घर पहुंची पीड़ित ने माता-पिता को आपबीती सुनाई।

युवती ने पी लिया पिपरमिंट का तेल
लोकलाज के भय से किशोरी ने पिपरमिंट का तेल पीकर जान देने की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे सीएचसी भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने किशोरी कोे बचा लिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया।

दरिदे ने कबूला जुर्म
आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है। पुलिस के मुताबिक, निगोहां के एक गांव निवासी की बेटी भोर में अचानक रोते बिलखते आई और अपनी मां से लिपट कर रोने लगी। वह बहुत डरी और सहमी थी। उसने बताया कि सोमवार भोर गांव का युवक (32) आया और मुंह दबाकर अगवा कर खेत में ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


विरोध पर जान से मारने की धमकी देते हुए मुंह बंद रखने की हिदायत दे फरार हो गया। इसके बाद किशोरी चुपचाप कमरे में गई और पिपरमिंट का तेल पीकर कर जान देने का प्रयास किया। घर वालों ने उसे सीएचसी भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने इलाज कर उसे बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed