फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   दबंगों ने महिला को पीटकर मार डाला

दबंगों ने महिला को पीटकर मार डाला

Sat, 04 May 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Sat, 04 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी के गांव मौरा में उधारी न चुकाने से नाराज दबंग दुकानदार ने साथियों की मदद से बृहस्पतिवार रात अधेड़ दंपती समेत तीन लोगों पर जमकर लाठियां भांजीं। गंभीर रूप से घायल महिला ने ट्रॉमा सेंटर में दम तोड़ दिया, जबकि अन्य दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वारदात के विरोध में ग्रामीणों ने शुक्रवार को दुबग्गा में हरदोई रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर प्रदर्शन खत्म कराया। पुलिस के मुताबिक, काकोरी के गांव मौरा में दुकानदार लाला उर्फ रमन गौतम ने बीती रात अपने साथी छत्रपाल, मुन्ना, विजय व दीपू की मदद से गांव के बृजपाल से उधारी का तगादा किया। गाली-गलौज करते हुए उधारी तुरंत चुकता करने को कहा। मजबूरी जताने पर दबंगों ने बृजपाल पर लाठी भांजनी शुरू कर दी। चीख-पुकार सुनकर उसकी पत्नी गुड्डी देवी (45) बीच-बचाव करने दौड़ी। दबंगों ने उसकी भी पिटाई शुरू कर दी और लहूलुहान कर डाला। दंपती की चीख-पुकार पर पड़ोसी सुशील व परिवार के लोग दौड़े। रमन व उसके साथियों ने उन्हें भी जमकर पीटा। बवाल होते देख किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। गुड्डी की ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह दुबग्गा में हरदोई रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालात बेकाबू होने की सूचना पर सीओ मलिहाबाद कई थानों की पुलिस लेकर मौके पर पहुंचे। इस बीच, एसओ काकोरी ने हत्या का मामला दर्ज करके मुख्य आरोपी लाला उर्फ रमन को गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने सख्त कार्रवाई व अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर प्रदर्शन खत्म कराया।
विज्ञापन

भतीजी की शादी की तैयारी में जुटा था रमन ः गुड्डी की हत्या व उसके पति समेत दो लोगों पर हमले के आरोप में गिरफ्तार लाला उर्फ रमन ने पुलिस को बताया कि दो दिन बाद उसकी भतीजी की शादी है। इसकी तैयारी में जुटा था। लोगों से उधारी का तगादा कर रहा था। गांव के ही लालाराम गौतम के पिता बृजलाल बृहस्पतिवार रात आठ बजे दुकान पर आया तो उससे तगादा किया। उसने रिश्तेदारों की मौजूदगी में तगादे को लेकर नाराजगी जताते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। इस पर मारपीट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed