फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   राजधानी में बनेंगे विदेशों जैसे फ्लैट

राजधानी में बनेंगे विदेशों जैसे फ्लैट

Sun, 14 Apr 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Sun, 14 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के लोगों को जल्द ही यूरोप, अमेरिका और दुबई जैसे फ्लैट शहर में मिलेंगे। इन फ्लैटों के ऊपर हैलीपैड बनाए जाएंगे। यहां फ्लैट लेने वाले लोग सीधे कार से अपने फ्लैट तक पहुंच सकेंगे। यहीं नहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से सीसीटीवी के साथ ही प्रत्येक फ्लैट में वीडियो कैमरा युक्त डोर लगाए जाएंगे। कुल मिलाकर इन फ्लैटों का निर्माण विदेश में बनने वाले फ्लैटों तर्ज पर किया जाएगा। आवास विकास परिषद सप्ताह भर के भीतर करीब 1698 फ्लैटों के लिए पंजीकरण खोलने जा रहा है। अल्प, निम्न व मध्यम वर्गीय के साथ ही इस बार परिषद विदेशों में रह रहे भारतीयों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवासीय योजना शुरू करने जा रहा है। इसमें एक फ्लैट की कीमत 75 से लेकर 85 लाख रुपए तक होगी। आवास आयुक्त रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विदेशों में रह रहे भारतीयों ने इस बार काफी संख्या में अवध विहार योजना में ऑनलाइन आवेदन किया था। उन्होंने इसके लिए कुछ सुझाव भी भेजे थे। इसी के चलते परिषद ने वृंदावन योजना के सेक्टर-4 व 18 में उच्चस्तरीय सुविधाओं वाली एवरेस्ट इन्क्लेव नाम से बहुमंजिला आवासीय योजना शुरू करने का निर्णय लिया है। इसमें तीन बेडरूम व चार बेडरूम के 432 फ्लैट बनाए जाएंगे। पहले चरण में इसी माह 100 फ्लैटों के लिए पंजीकरण खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि लोग कहीं से भी आवेदन कर सकें इसके लिए इस बार ऑनलाइन सिस्टम का दायरा बढ़ा दिया गया है। अब लोग सभी बैंकों से आवेदन कर सकेंगे। वहीं इंटरनेट से से फॉर्म डाउनलोड करने पर पंजीकरण का आधी राशि ली जाएगी जबकि परिषद से फॉर्म लेने पर पूरी कीमत अदा करनी होगी।
विज्ञापन

यहां मिलेंगे फ्लैट
- वृंदावन योजना में 30 से 45 मीटर रोड जंक्शन पर 640 फ्लैटों की योजना शुरू की जाएगी। इसमें थ्री बेडरूम प्लस स्टडी के 200, टू बेडरूम के 200 और थ्री बेडरूम के 240 फ्लैट बनाए जाएंगे
विज्ञापन

- वृंदावन योजना सेक्टर-4 व 18 में उच्चस्तरीय सुविधाओं वाली एवरेस्ट इंक्लेव योजना शुरू होगी। इसमें 18 से 20 मंजिल के छह टावर बनाए जाएंगे। जिसमें 216 फ्लैट थ्री बेडरूम के और 216 फ्लैट फोर बेडरूम के बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गोकुल ग्राम योजना संख्या-1 (मुन्नू खेड़ा) में जी प्लस थ्री योजना शुरू की जाएगी। इसमें 922 फ्लैट बनाए जाएंगे। इनमें ईडब्लूएस के 688 व एलआईजी के 224 फ्लैट होंगे।
सहारनपुर व कानपुर
- सहारनपुर की शाकंभरी विहार योजना में 162 फ्लैट बनाए जाएंगे। जिसमें ईडब्लूएस के 64, एलआईजी के 37, एमआईजी के 8 व एचआईजी के 53 फ्लैट होंगे।
- कानपुर की अंबेडकरपुरम योजना में पहली बार 15 मंजिला अपार्टमेंट बनाया जाएगा। जिसमें दो व तीन बेडरूम के 240 फ्लैट बनाए जाएंगे।
एवरेस्ट इंक्लेव में फ्लैट की कीमत
तीन बेडरूम प्लस स्टडी की कीमत 75.62 लाख रुपए, एरिया 202.02 वर्ग मीटर
फोर बेडरूम प्लस स्टडी की कीमत 84.72 लाख रुपए, एरिया 226.35 वर्ग मीटर
क्या होगा खास
- मोनोलेथिक शियर वाल टेक्नोलॉजी से बनाया जाएगा
- आपदा प्रबंधन के लिहाज से दो बहुमंजिला इमारतों के ऊपर हैलीपैड बनाए जाएंगे
- योजना को विदेशी लुक दिया जाएगा
- आवंटी सीधे अपनी गाड़ी से फ्लैट तक पहुंच सकेंगे
- फिटनेस सेंटर, रेस्टोरेंट व स्वीमिंग पूल रहेगा
- हाइटेक वेटिंग रूम बनेगा
- हर फ्लैट में तीन एसी लगाए जाएंगे
- त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था
- सीसीटीवी व वीडियो डोर लगाए जाएंगे
- परिसर में सोलर लाइटें लगाई जाएंगी
- स्माल इंडोर गेम की व्यवस्था
- जॉगिंग ट्रैक

बीबी खेड़ा में नहीं बनेंगे 15 मंजिला फ्लैट ः बीबी खेड़ा में आवास विकास परिषद गरीबों के लिए 15 मंजिला योजना नहीं लाएगा। यहां की बजाए अब परिषद अवध विहार में 15 मंजिला योजना लाएगा। आवास आयुक्त रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बीबी खेड़ा में योजना उपयोग साबित नहीं होगी इसलिए वहां पर अभी जी प्लस थ्री ही योजना लाई जाएगी।


अवध विहार में 4000 फ्लैटों का खुलेगा पंजीकरण ः आवास विकास परिषद अगले महीने अवध विहार में निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए करीब 4000 फ्लैटों का पंजीकरण खोलेगा। इनके लिए पंजीकरण मई में खोला जाएगा। बीते माह जो पंजीकरण फॉर्म जमा हुए हैं उनकी लाटरी जल्द निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed