फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   बादलों के घर में ऑर्किड खिलाएगा एनबीआरआई

बादलों के घर में ऑर्किड खिलाएगा एनबीआरआई

Fri, 28 Dec 2012 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Fri, 28 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। मेघालय में यूं तो आर्किड प्रचुर मात्रा में उगाए जाते हैं, लेकिन अब वैज्ञानिक तकनीकों के साथ इनका उत्पादन बढ़ाने में नेशनल बॉटनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (एनबीआरआई) योगदान देगा। इसके जरिए उत्तरपूर्वी राज्यों में विकास की नई गंगा बहेगी। मेघालय बेसिन विकास प्राधिकरण (एमबीडीए) और एनबीआरआई ने एक समझौते के मसौदे पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके अनुसार कई अन्य फसलों के उत्पादन के लिए भी सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

मेघालय के प्रमुख सचिव आर मिश्रा और एनबीआरआई निदेशक डॉ. सीएस नौटियाल के बीच हुए इस करार के मुताबिक, शिलांग के जैव संसाधन विकास केंद्र में स्थापित फैसिलिटी के विकास में एनबीआरआई योगदान देगा। यह केंद्र क्षेत्रीय निवासियों के लिए विकास के बेहतर सामाजिक व आर्थिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए हाल ही में तैयार किया गया है। एनबीआरआई के वैज्ञानिक एके गौनियाल ने बताया कि संस्थान मेघालय में सतत कृषि, संरक्षण, बेहतर तकनीकी विकास, जैव विविधता के उपयोग पर काम करेगा। यहां औषधीय पौधे प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं, लेकिन तकनीकों की कमी रही है। एनबीआरआई अपनी तकनीकों से पूर्वोत्तर के लोगों को अपने संसाधन उपयोग करने के लिए ज्यादा सक्षम बनाएगा। साथ ही मेघालय की जलवायु और मिट्टी की जांच में संस्थान ने पाया है कि यहां अदरक, आलू, मटर और मसूर जैसी फसलों से अच्छा उत्पादन लिया जा सकता है। इस काम में उत्तर प्रदेश सरकार का कृषि विभाग भी मदद देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed