फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   हत्या आरोपी दंपति सहित चार गिरफ्तार

हत्या आरोपी दंपति सहित चार गिरफ्तार

Sat, 22 Dec 2012 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Sat, 22 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। गोसाईंगंज के नवीखेड़ा में रास्ते के विवाद पर हुई किसान की हत्या के आरोपियों किसान दंपति और उनके दो बेटों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। मोहनलालगंज पुलिस ने दरोगा और पुलिसकर्मियों से मारपीट, बलवा, आगजनी, तोड़फोड़ और पथराव के दो और मामले दर्ज किए हैं। उधर, गांव में अभी भी दहशत है। दुर्गा की अंतिम यात्रा में गिने-चुने लोग ही शामिल हुए। पुलिस की कड़ी सुरक्षा में दुर्गा का अंतिम संस्कार किया गया। भाई ने शव को मुखाग्नि दी। गौरतलब है कि नवीखेड़ा में किसान दुर्गा प्रजापति और रामनाथ में रास्ते को लेकर काफी पुराना विवाद था। दो दिन पहले लेखपाल ने जमीन की नापजोख भी की थी मगर विवाद नहीं सुलझा। गुरुवार रात दुर्गा अपने साथियों के साथ रामनाथ के घर के सामने गाली-गलौज कर रहा था। तभी रामनाथ और उनके बेटों ने दुर्गा को घर में खींच लिया और बेरहमी से पिटाई करने के बाद धारदार हथियार से सिर पर वारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद गांव में जमकर पत्थरबाजी हुई। विपक्षी दल ने तीन घरों, दरोगा की बाइक समेत तीन बाइक में आग लगा दी। बवालियों ने बीच-बचाव कर रहे दरोगा एसपी सिंह व तीन पुलिसकर्मियों की भी लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की थी और पिस्टल व राइफल छीनने का प्रयास किया था। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुर्गा की धारदार हथियार से सिर पर वारकर हत्या की पुष्टि हो गई। उसके बाद पुलिस ने मृतक के भाई राजाराम की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज कर किसान रामनाथ, उसकी पत्नी सावित्री, बेटे रामू व श्यामू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया है। उधर, पुलिस ने रामनाथ के भाई बैजनाथ की तहरीर पर मृतक के भाई राजाराम, संतराम, ग्राम प्रधान संजीवन लाल व कोटेदार बाबू लाल समेत 30-40 उपद्रवियों पर मारपीट, बलवा, आगजनी व पथराव का मामला दर्ज किया है। पुलिस उपद्रवियों को चिह्नित कर एफआईआर में शामिल करेगी। इसके लिए पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। यही नहीं, पुलिस ने बवाल के मुख्य सूत्रधार ग्राम प्रधान पर शिकंजा कसने की तैयारी भी शुरू कर दी है। जिला कारागार चौकी प्रभारी एसपी सिंह ने ग्राम प्रधान संजीवन लाल, कोटेदार बाबू लाल समेत 50-60 बवालियों के खिलाफ पुलिसकर्मियों से मारपीट, वर्दी फाड़ने व सरकारी राइफल व पिस्टल छीनने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि, हत्या के मामले को छोड़कर अन्य दोनों मामलों में पुलिस ने किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


घर में सन्नाटा ः दुर्गा की मौत से उसके घर में सन्नाटा है। पत्नी यशोदा का रो-रोकर बुरा हाल है। यशोदा विवादित जमीन को कोस रही थी। उसका कहना था कि इस जमीन के चक्कर में उसका परिवार बर्बाद हो गया। पिछले कई साल से दहशत में जी रहे हैं। दुश्मनी के चक्कर मेें बेटे राहुल को अपने से दूर उसके चाचा के पास मुरादाबाद भेज दिया। मेरा पूरा परिवार बिखर गया। अब मेरे बच्चों को कौन संभालेगा और कौन उनकी देखरेख करेगा? 15 वर्ष की छोटी बेटी पिता का शव को देखकर दुखी थी।
विज्ञापन


गांव में तनाव बरकार ः नवीखेड़ा गांव में तनाव अभी तक बरकरार है। गांव में गिने-चुने ही लोग बचे हैं। बाकी सभी पुलिस के डर से भाग चुके हैं। पुलिस की जीपें हर घंटे गश्त कर रही हैं। सायरन सुनकर ग्रामीण घरों का दरवाजा बंद कर ले रहे हैं। गांव में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरोगा का हाथ टूटा ः नवीखेड़ा गांव में बवाल व मारपीट के दरोगा एसपी सिंह के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया। उनके शरीर पर भी चोट के कई निशान हैं। बलरामपुर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed