फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   जेईई मेन के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 24 तक

जेईई मेन के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 24 तक

Wed, 19 Dec 2012 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Wed, 19 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। एनआईआईटी एवं आईआईटी में दाखिले के लिए पहली बार हो रही संयुक्त प्रवेश परीक्षा की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की डेट बढ़ा दी गई है। पहले चरण में होने वाले ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेन्स के लिए अभ्यर्थी अब 24 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस परीक्षा में सफल होने वाले 1.50 लाख रैंक तक के अभ्यर्थियों को जेईई एडवांस में शामिल होेने का मौका मिलेगा। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आवेदन की तिथि 15 दिसंबर को समाप्त हो गई थी। जेईई मेन के माध्यम से एनआईटी, ट्रिपल आईटी, सीएफआई, सेल्फ फाइनेंस तकनीकी कॉलेजों की बीटेक एवं बीआर्क की 35000 से अधिक सीटों पर दाखिले होने हैं। इसमें एनआईटी, ट्रिपल आईटी एवं सीएफआई में 19 हजार सीटें हैं, जबकि स्ववित्तपोषित संस्थानों की लगभग 16 हजार सीटें शामिल हैं। इन संस्थानों में दाखिले के लिए इस बार मेरिट में 40 फीसदी वेटेज बोर्ड परीक्षा को मिलेगा। आयोजक सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने पहले ऑनलाइन आवेदन की तिथि 15 दिसंबर एवं कन्फर्मेशन पेज भेजने की तिथि 27 दिसंबर निर्धारित की थी। 15 दिसंबर के बाद कई अभ्यर्थियों ने सीबीएसई को प्रत्यावेदन भेजकर अनुरोध किया था कि विभिन्न कारणों से वह निर्धारित तिथि तक आवेदन नहीं कर सके, इसलिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी जाए। इसके बाद सीबीएसई ने अभ्यर्थियों का हित देखते हुए आवेदन प्रक्रिया 24 दिसंबर तक और कन्फर्मेशन पेज भेजने की तिथि 31 दिसंबर तक बढ़ा दी है। परीक्षा ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों ही होगी। लखनऊ में ऑनलाइन टेस्ट के सेंटर बनाए गए हैं। जिन अभ्यर्थियों को बीटेक या बीआर्क में से किसी एक की परीक्षा देनी है, उन्हें ऑफलाइन टेस्ट के लिए सामान्य व ओबीसी संवर्ग में शामिल होेने पर 800 तथा एससी/एसटी होने की दशा में 400 रुपए फीस देनी होगी। वहीं, ऑनलाइन टेस्ट चुनने वालों को क्रमश: 500 एवं 250 चुकाने होंगे। यदि अभ्यर्थियों को बीटेक एवं बीआर्क दोनों का ही टेस्ट देना है तो ऑफलाइन टेस्ट की दशा में सामान्य व ओबीसी होने पर 1400 एवं एससी/एसटी होने पर 700 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं ऑनलाइन टेस्ट के लिए यह फीस क्रमश: 1100 एवं 550 रुपये होगी। क्रेडिट/डेबिट कार्ड या डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से फीस जमा की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed