{"_id":"e5ce2392-ed14-11e2-9772-d4ae52bc57c2","slug":"4-year-girl-raped-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":" घर के बाहर खेल रही बच्ची से खेला 'घिनौना खेल'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर खेल रही बच्ची से खेला 'घिनौना खेल'
मेरठ/ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2013 11:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरप्रदेश के मेरठ में लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में गली के बाहर खेल रही चार साल की बच्ची से पड़ोस के युवक ने बलात्कार कर दिया।
विज्ञापन
यहां उसने मासूम के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में चार साल की बच्ची गली में खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला नौशाद वहां पहुंचा और मौका पाकर बच्ची को खींचकर अपने घर में ले गया।
विज्ञापन
आरोप है कि उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने चीख पुकार मचाई, तो आरोपी घर से भाग निकला। इसके बाद मोहल्ले वालों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
बच्ची को लेकर परिजन लिसाड़ी गेट थाने गए। पिता की तरफ से नौशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी का कहना है कि बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
आरोपी को पकड़ने के लिए टीम भेजी हुई है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। धारा 376 और 7/8 लैंगिक अपराधों का बाल संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।