फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   160 houses fell in Purvanchal due to rain, 13 people died

पूर्वांचल में बारिश का कहर, शुक्रवार तक 160 घर गिरे, 13 लोगों की गई जान

Sat, 28 Sep 2019 12:32 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 28 Sep 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
160 houses fell in Purvanchal due to rain, 13 people died
चंदौली में बारिश के दौरान चकिया-अहरौरा मार्ग पर प्रेमापुर के पास गिरा पेड़ व सदर कोतवाली परिसर में हुआ जलभराव। - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी समेत पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी बारिश के चलते 160 से अधिक कच्चे मकान गिर गए। इसके मलबे में दबने से 13 लोगों की जान चली गई। मरने वालों में चंदौली में मां और दो बेटों समेत पांच, भदोही में दंपती समेत तीन, वाराणसी में तीन तथा आजमगढ़-जौनपुर में एक-एक ने जान गंवाई। कई जिलों में बिजली आपूर्ति ठप रही। 
विज्ञापन


चंदौली के नियामताबाद ब्लाक के अलीनगर थाना क्षेत्र के बरहुली गांव में शुक्रवार भोर में मकान की दीवार गिरने से बगल में झोपड़ी में सो रहीं मुनेसरा देवी (70) पत्नी स्व. बल्ली पाल और उनके दो पुत्रों मुरारी पाल (50) और राधे पाल (45) की मौत हो गई। सैयदराजा के हलुवा गांव में मकान की दीवार गिरने से उमेश की बेटी डिंपल (11) की मौत हो गई और एक लड़की घायल हो गई।
विज्ञापन


 चकिया कोतवाली क्षेत्र के मूसाखाड़ गांव में कच्ची दीवार गिरने से विफनी देवी (52) की मौत हो गई। कंदवा, चकिया तथा अन्य इलाकों में 10 कच्चे मकान ढह गए। चकिया-अहरौरा मार्ग पर सुबह आठ बजे पेड़ गिरने से ढाई घंटे आवाजाही बाधित रही। भदोही में चौरी क्षेत्र के कंधिया गांव की दलित बस्ती में टीन शेड पर कच्चा मकान गिरने से मनबोध (45) और उनकी पत्नी सीता (40) की मौत हो गई। जबकि पुत्री पुनीता (20) घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बिजली गिरने से जलालपुर के त्रिलोचन महादेव मंदिर का गुंबद टूटा

160 houses fell in Purvanchal due to rain, 13 people died
वाराणसी में शुक्रवार को बीएचयू सरसुन्दरलाल चिकित्सालय परिसर में बारिश और जलभराव से परेशान मरीज उनके परिजन । - फोटो : अमर उजाला
कोइरौना क्षेत्र के मझगवां गांव में पेड़ गिरने से रमेश बिंद (39) की मौत हो गई। जिले में 100 से अधिक कच्चे मकान गिर गए। वाराणसी में चोलापुर क्षेत्र में दर्जनभर कच्चे मकान गिर गए। मकान के मलबे में दबने से तेवर दलपति गांव में रामखेलावन (60), राजापुर गांव में कांताराम (54) और बेला धर्मपुर गांव में पन्ना लाल (65) की मौत हो गई।

 इसके अलावा शहर के दशाश्वमेध और कबीरचौरा इलाके में भी एक-एक मकान ध्वस्त हो गए। जौनपुर में 20 से अधिक कच्चे मकान गिर गए। शाहगंज के गोड़िला गांव में मकान के मलबे में दबने से सिद्धांत (04) की मौत हो गई और अन्य हादसों में छह लोग घायल हो गए। बिजली गिरने से जलालपुर के त्रिलोचन महादेव मंदिर का गुंबद टूट गया। 

आजमगढ़ में तहबरपुर ब्लाक के कटवा गांव में गुरुवार की रात कच्चा मकान ढहने से रामअवध राम (48) की मौत हो गई। मार्टीनगंज ब्लाक के कालेपबुर कठेरवां गांव में पति-पत्नी घायल हो गए। बलिया में बारिश के चलते तीन दर्जन गांवों की बिजली गुल हो गई। मिर्जापुर में छह तथा मऊ, सोनभद्र में तीन-तीन कच्चे मकान गिर गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed