फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Christmas Day 2023 Christmas Vastu Tips Know How Christmas Tree Removes Negativity Energy At Home

Christmas Day 2023: वास्तुदोष दूर करता है क्रिसमस ट्री, इन चीजों को ट्री पर लगाने से जीवन में आती है खुशहाली

Wed, 20 Dec 2023 05:34 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 20 Dec 2023 05:34 PM IST
सार

क्रिसमस ट्री घर पर लगाने से घर के वास्तुदोष दूर होते हैं घर में सकारत्मकता आती है। घर के चहुंमुखी विकास के लिए क्रिसमस ट्री को घर के उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में रखना चाहिए।

विज्ञापन
Christmas Day 2023 Christmas Vastu Tips Know How Christmas Tree Removes Negativity Energy At Home
वास्तु के अनुसार क्रिसमस ट्री घर में प्रेम को बढ़ाता है। इससे तनाव कम होता है इसके अलावा नकारात्मकता घर-परिवार में हावी नहीं हो पाती है।

विस्तार

Christmas Day 2023: 25 दिसंबर का दिन क्रिसमस डे के रूप में दुनियाभर में मनाया जाता है। क्रिसमस का पर्व पूरी दुनिया में हर साल 25 दिसंबर को ईसा मसीह के जन्म की खुशी में धूमधाम से मनाया जाता है। उन्हीं की याद में क्रिसमस के दिन क्रिसमस ट्री को सफ़ेद रुई, लाइट, टॉफियों और छोटे-छोटे उपहारों से सजाया जाता है। बाद में क्रिसमस ट्री पर लगाए गए खिलौनों को बच्चों में बांट देना चाहिए, ऐसा करने से घर में खुशहाली और उन्नति आती है। मान्यता है कि इस दिन क्रिसमस ट्री को सजाने से दुर्भाग्य,सौभाग्य में बदल जाता है। क्रिसमस ट्री घर पर लगाने से घर के वास्तुदोष दूर होते हैं घर में सकारत्मकता आती है। घर के चहुंमुखी विकास के लिए क्रिसमस ट्री को घर के उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में मौजूद नकारात्मकता दूर होती है साथ ही पॉजिटिव एनर्जी  में वृद्धि  होती है।
विज्ञापन


आपस में बढ़ता है प्यार
वास्तु के अनुसार क्रिसमस ट्री घर में प्रेम को बढ़ाता है। इससे तनाव कम होता है इसके अलावा नकारात्मकता घर-परिवार में हावी नहीं हो पाती है। घर में इसे रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है जिससे घर में सुख-समृद्धि आती है। परिवार के लोग आपस में एक दूसरे का सम्मान करते हैं वहीं छोटे बच्चे बड़ों की बात मानते हैं।  
विज्ञापन


क्रिसमस ट्री पर मोमबत्ती
मान्यता है कि क्रिसमस ट्री पर मोमबत्ती लगाने का चलन 17वीं शताब्दी से शुरू हुआ। प्राचीन काल में क्रिसमस ट्री को निरंतरता प्रतीक माना जाता है। इसे सजाने से घर में बच्चों की आयु लंबी होती है और वह सदैव खुश रहते हैं। क्रिसमस ट्री पर मोमबत्तियां लगाने से घर में सकारात्मकता और रौनक के साथ बरकत भी बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिसमस ट्री पर घंटी
क्रिसमस ट्री को रिबन, गिफ्ट और लाइट्स लगाकर अच्छे से सजाते हैं। तो कुछ लोग ट्री पर घंटी भी टांगते हैं। फेंगशुई के अनुसार घंटी की आवाज बहुत ही असरदार होती है और इससे बुरी आत्माएं और नेगेटिव एनर्जी दूर भागती है।

सितारे
क्रिससम ट्री को घर में लगाने से एक विशेष प्रकार की पॉजिटिव एनर्जी उत्पन्न होती हैं जो कि काफी हद तक तनाव को दूर करने में सहायक मानी जाती हैं। क्रिसमस पर लगने वाले सितारे प्रकाश के प्रतीक माने जाते हैं जो कि आपके जीवन से अंधेरे को दूर करते हैं जीवन में उत्साह और उमंग का संचार करते हैं।


तिकोना क्रिसमस ट्री होगा शुभ
मान्यता के अनुसार घर में क्रिसमस ट्री लगाने से जीवन तरक्की और उन्नति की ओर अग्रसर होता है।इस बात का ध्यान रखें कि इसका आकार तिकोना होना चाहिए। वास्तु में तिकोने आकार को अग्नि का प्रतीक माना जाता है। अग्नि को जीवन के पांच तत्वों में से एक माना जाता है। इसलिए अपने घर में आप तिकोना आकार लिए क्रिसमस ट्री ही लगाएं। हरे-भरे क्रिसमस ट्री का ऊपरी भाग तिकोना और ऊपर की ओर बढ़ता हुआ होता है जिसे  वास्तु में तरक्की,उन्नति एवं समृद्धि का प्रतीक माना गया है।
 
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed