फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राधा अष्टमी 2026: कब है राधा रानी का जन्मोत्सव? जानें व्रत, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Tue, 15 Sep 2026 11:37 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 15 Sep 2026 11:37 AM IST
सार

Radha Ashtami 2026: जन्माष्टमी के बाद राधा अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन राधा रानी की पूजा और व्रत करने का विशेष महत्व माना जाता है। जानें राधा अष्टमी की तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व।

विज्ञापन
Radha Ashtami 2026 Know the Date Puja Vidhi Shubh Muhurat and Significance in hindi
राधा अष्टमी 2026 - फोटो : AI

Radha Ashtami 2026: हिंदू धर्म में राधा अष्टमी का पर्व बेहद विशेष माना जाता है। यह दिन राधा रानी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि श्रीकृष्ण की आराधना राधा रानी के बिना पूर्ण नहीं मानी जाती, इसलिए जन्माष्टमी के बाद आने वाली राधा अष्टमी का भी विशेष महत्व है। भक्त इस दिन श्रद्धा के साथ व्रत रखते हैं और राधा-कृष्ण की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।


गणेश जी को मंगलमूर्ति क्यों कहते हैं? आपके शरीर में ही छिपा है इसका उत्तर
गणेशोत्सव पर करें मुद्गल पुराण का ये उपाय, दरिद्रता और रोगों से मिलेगा छुटकारा

Radha Ashtami 2026 Know the Date Puja Vidhi Shubh Muhurat and Significance in hindi
राधा अष्टमी 2026 कब है? - फोटो : instagram

राधा अष्टमी 2026 कब है?
पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से राधा अष्टमी का  पर्व जुड़ा है। वर्ष 2026 में अष्टमी तिथि 18 सितंबर को दोपहर करीब 1 बजे शुरू होगी और 19 सितंबर को दोपहर 3:26 बजे समाप्त होगी। उदयातिथि के आधार पर राधा अष्टमी का व्रत 19 सितंबर 2026 को रखा जाएगा।इस दिन राधा रानी के जन्मोत्सव पर मंदिरों और घरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। भक्त व्रत रखकर राधा-कृष्ण का स्मरण करते हैं और उनकी कृपा की प्रार्थना करते हैं।

Radha Ashtami 2026 Know the Date Puja Vidhi Shubh Muhurat and Significance in hindi
राधा अष्टमी की पूजा विधि - फोटो : freepik

राधा अष्टमी की पूजा विधि

  • राधा अष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • इसके बाद पूजा स्थल को साफ करके एक चौकी पर साफ कपड़ा बिछाएं और राधा-कृष्ण की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।
  • पूजा के दौरान राधा रानी और भगवान श्रीकृष्ण को चंदन, अक्षत, पुष्प और रोली अर्पित करें।
  • इसके बाद घी का दीपक और धूप जलाकर विधि-विधान से पूजा करें। राधा रानी को फल, मिठाई और खीर का भोग लगाया जा सकता है।
  • पूजा के दौरान राधा रानी के नाम का जाप करें और परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना करें।
  • श्रद्धालु 'ॐ ह्रीं श्री राधिकायै नमः' मंत्र का जाप भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Radha Ashtami 2026 Know the Date Puja Vidhi Shubh Muhurat and Significance in hindi
राधा अष्टमी व्रत के नियम - फोटो : freepik

राधा अष्टमी व्रत के नियम

  • राधा अष्टमी पर व्रत रखने वाले भक्तों को मन, वचन और कर्म की शुद्धता का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
  • अपनी क्षमता के अनुसार निराहार या फलाहार व्रत रखा जा सकता है।
  • स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर कठोर उपवास करने के बजाय सात्विक भोजन का विकल्प अपनाना बेहतर है।
  • व्रत के दौरान झूठ बोलने, क्रोध करने, किसी से विवाद करने और नकारात्मक विचारों से बचने की कोशिश करें।
  • धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन संयम और सात्विक आचरण का पालन करना शुभ माना जाता है।
  • पूजा-पाठ और राधा-कृष्ण के नाम का स्मरण करते हुए दिन बिताना विशेष फलदायी माना जाता है।
विज्ञापन
Radha Ashtami 2026 Know the Date Puja Vidhi Shubh Muhurat and Significance in hindi
राधा अष्टमी का धार्मिक महत्व - फोटो : instagram

राधा अष्टमी का धार्मिक महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार राधा रानी को प्रेम, भक्ति और समर्पण का स्वरूप माना जाता है। इसलिए राधा अष्टमी पर उनकी पूजा करने से भक्तों को मानसिक शांति और आध्यात्मिक संतोष प्राप्त होने की मान्यता है। इस दिन राधा-कृष्ण की संयुक्त पूजा करना विशेष शुभ माना जाता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed