फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanya Rashifal 2024: कन्या राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा साल 2024, जानें वार्षिक राशिफल

Mon, 18 Dec 2023 02:06 PM IST
विनोद शुक्ला मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य
मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 18 Dec 2023 02:06 PM IST
विज्ञापन
Kanya Varshik Rashifal 2024 Predictions Virgo Yearly Horoscope Kanya Rashi Ka Naya Saal Kaisa Rahega In Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशिफल 2024

  • कन्या राशि के जातकों का स्वभाव से विनम्र और मृदुभाषी होता है। यह लोग सच्चे दोस्त साबित होते हैं और दोस्ती निभाने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। किसी भी तरह की मुश्किल आने पर यह लोग पहले घबरा जाते हैं लेकिन फिर खुद को संभालकर स्थिति पर नियंत्रण पाते हैं। इनकी विनम्रता को लोग कभी-कभी इनकी कमजोरी समझ लेते हैं। इनमें हर मुद्दे को समझने की क्षमता होती है।

राशि स्वामी -बुध
राशि नामाक्षर -टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठ,पे,पो
आराध्य -श्री गणेश जी
भाग्यशाली रंग -हरा
राशि अनुकूल वार-बुधवार, शुक्रवार, शनिवार 


वैदिक ज्योतिषशास्त्र की गणना और चंद्र राशि के आधार पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. मनोज कुमार द्विवेदी बता रहे हैं कि कन्या राशि वालों के लिए नया वर्ष 2024 कैसा रहने वाला होगा? 

Kanya Varshik Rashifal 2024 Predictions Virgo Yearly Horoscope Kanya Rashi Ka Naya Saal Kaisa Rahega In Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

करियर

  • इस वर्ष अपने परिश्रम के बल पर कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। सप्तम स्थान का राहु आपके व्यवसाय में उतार चढ़ाव का योग बन रहा है। अतः इस समय के अंतराल में आप कोई नया व्यापार प्रारंभ ना करें। अष्टमस्थ गुरु के प्रभाव से आपके कार्य क्षेत्र में गुप्त शत्रुओं द्वारा रुकावटें डाली जा सकती हैं। किंतु अप्रैल के बाद गुरु ग्रह का गोचर नवम भाव में होने से स्थितियों में आशातीत सुधार होगा। आप नए उत्साह से अपने कार्य व्यवसाय को अच्छी गति दे पाएंगे। इस वर्ष शनि का गोचर छठे भाव में रहेगा, शनि प्रतिस्पर्धा में आपको विजयी बनाएंगे।
Kanya Varshik Rashifal 2024 Predictions Virgo Yearly Horoscope Kanya Rashi Ka Naya Saal Kaisa Rahega In Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

परिवार

  • चतुर्थ एवं द्वितीय स्थान पर गुरु के दृष्टि प्रभाव से आपके परिवार में सुख शांति का वातावरण बना रहेगा। आपको परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। सप्तम स्थान का राहु आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य तथा उसके साथ संबंधों में समस्याएं उत्पन्न करेगा या किसी कार्यवश आप अपने घर से दूर रह सकते हैं। अप्रैल तक संतान की शिक्षा व स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहें। अप्रैल के बाद समय शुभ है। आपके बच्चों का भाग्योदय होगा तथा शिक्षा में वह बेहतर करेंगे। नवविवाहित व्यक्तियों के लिए संतान प्राप्त की संभावनाएं भी बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanya Varshik Rashifal 2024 Predictions Virgo Yearly Horoscope Kanya Rashi Ka Naya Saal Kaisa Rahega In Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

स्वास्थ्य

  • अष्टमस्थ गुरु और लग्न स्थान पर राहु की दृष्टि के कारण आपके स्वास्थ्य में इस वर्ष उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यदि पहले से कोई बीमारी है तो सावधानी की अधिक आवश्यकता रहेगी। अप्रैल के बाद राशि स्थान पर गुरु की पंचम दृष्टि प्रभाव से आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। मानसिक स्थिति बेहतर होगी। राशि में केतु के प्रभाव से धार्मिक कृतियों में रुचि बढ़ेगी जिससे आप मानसिक रूप से संतुष्ट और शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे।
विज्ञापन
Kanya Varshik Rashifal 2024 Predictions Virgo Yearly Horoscope Kanya Rashi Ka Naya Saal Kaisa Rahega In Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

आर्थिक स्थिति

  • अप्रैल तक पैतृक संपत्ति के साथ-साथ परिवार का विश्वास प्राप्त होगा। अप्रैल के बाद नवम स्थान का गुरु आर्थिक उन्नति के लिए अच्छा रहेगा। गुरु ग्रह का गोचर अनुकूल होने के कारण आपके  धनागम में वृद्धि होगी। छठे भाव में शनि ग्रह का गोचर बाहर अथवा विदेश से कुछ धनागम की संभावनाएं दे रहा है। आपके आय के स्रोत इस वर्ष कुछ नए माध्यम से भी हो सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed