फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Hartalika Teej 2026 Live: शुभ योग में आज मनाया जाएगा हरियाली तीज का पर्व, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

Mon, 14 Sep 2026 07:52 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 14 Sep 2026 07:52 AM IST
खास बातें

Hartalika Teej 2026 Puja Muhurat in Hindi: आज देशभर में हरतालिका तीज का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह व्रत भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि मां पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। तभी से इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। आइए जानते हैं इस साल तीज पर बनने वाले शुभ योग, पूजा का शुभ मुहूर्त, तिथि, पूजन सामग्री, पूजा विधि और धार्मिक महत्व के बारे में।

विज्ञापन
Hartalika teej 2026 Date and Time Live Puja Muhurat Samagri List Mantra Katha and Wishes in Hindi
हरतालिका तीज 2026 - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

07:50 AM, 14-Sep-2026

Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर बन रहे हैं कई राजयोग

हरतालिका तीज के दिन कई प्रभावशाली राजयोग भी बन रहे हैं। इनमें मालव्य योग, नवपंचम राजयोग, भद्र राजयोग, हंस राजयोग और लक्ष्मी नारायण राजयोग प्रमुख हैं। ज्योतिष में इन योगों को शुभ और प्रभावशाली माना जाता है। इसके अलावा तुला राशि में शुक्र और चंद्रमा की युति भी बन रही है, जो इस दिन की ग्रह स्थिति को और खास बना रही है।

07:48 AM, 14-Sep-2026

Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज 2026 पर ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति

आज यानी 14 सितंबर 2026 को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के साथ चतुर्थी तिथि भी पड़ रही है। इसी वजह से आज हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का पर्व एक साथ मनाया जा रहा है। इस दिन रवि योग का भी शुभ संयोग बन रहा है। वहीं, चित्रा और स्वाति नक्षत्र के संयोग को ब्रह्म योग और इंद्र योग का साथ मिल रहा है। इन शुभ संयोगों की वजह से आज के दिन का धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व और बढ़ गया है। ग्रहों की स्थिति की बात करें तो 14 सितंबर को सूर्य सिंह राशि में, चंद्रमा और बुध कन्या राशि में, गुरु कर्क राशि में, शुक्र तुला राशि में, मंगल मिथुन राशि में और शनि मीन राशि में स्थित हैं। वहीं राहु कुंभ राशि और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं।

विज्ञापन
07:42 AM, 14-Sep-2026

Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर भद्रा का प्रभाव

इस बार हरतालिका तीज के दिन भद्रा काल भी रहेगा। द्रिक पंचांग के अनुसार, 14 सितंबर को शाम 7:20 बजे से भद्रा शुरू होगी। इसका प्रभाव अगले दिन यानी 15 सितंबर की सुबह 6:06 बजे तक रहेगा। ऐसे में हरतालिका तीज के दिन पूजा और शुभ कार्यों से जुड़े समय को लेकर भद्रा की अवधि का ध्यान रखना जरूरी माना जाता है।

07:35 AM, 14-Sep-2026

Hartalika Teej 2026 : हरतालिका तीज 2026 दिन-रात के चौघड़िया मुहूर्त

दिन का चौघड़िया 
अमृत: सुबह 6:05 से 7:38 बजे तक
काल: सुबह 7:38 से 9:11 बजे तक
शुभ: सुबह 9:11 से 10:43 बजे तक
रोग: सुबह 10:43 से दोपहर 12:16 बजे तक
उद्वेग: दोपहर 12:16 से 1:49 बजे तक
चर: दोपहर 1:49 से 3:22 बजे तक
लाभ: दोपहर 3:22 से 4:55 बजे तक
अमृत: शाम 4:55 से 6:28 बजे तक

रात का चौघड़िया
चर: शाम 6:28 से 7:55 बजे तक
रोग: शाम 7:55 से रात 9:22 बजे तक
काल: रात 9:22 से 10:49 बजे तक
लाभ: रात 10:49 से 12:16 बजे तक
उद्वेग: रात 12:16 से 1:43 बजे तक
शुभ: रात 1:43 से 3:11 बजे तक
अमृत: रात 3:11 से 4:38 बजे तक
चर: सुबह 4:38 से 6:05 बजे तक
07:24 AM, 14-Sep-2026

Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज व्रत का महत्व

हरतालिका तीज का व्रत कठिन उपवासों में गिना जाता है। इस दिन महिलाएं पूरे दिन अन्न और जल का त्याग कर निर्जला व्रत रखती हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए लंबे समय तक कठोर तपस्या की थी। उनकी इसी तपस्या की स्मृति में हरतालिका तीज का व्रत करने की परंपरा मानी जाती है। सुहागिन महिलाएं इस दिन पति की लंबी आयु, सुखी दांपत्य जीवन और अखंड सौभाग्य की कामना से शिव-पार्वती की पूजा करती हैं। पूजा के दौरान महिलाएं सुहाग से जुड़ी वस्तुएं माता पार्वती को अर्पित करती हैं।

07:11 AM, 14-Sep-2026

Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर बन रहे हैं ये शुभ संयोग

आज 14 सितंबर को हरतालिका तीज के अवसर पर चित्रा और स्वाति नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इसके साथ ब्रह्म और ऐन्द्र योग भी रहेंगे। इन शुभ योगों में सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, सुखी दांपत्य जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना से निर्जला व्रत कर रही हैं। आज पूजा के लिए मिट्टी से भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमाएं बनाकर विधि-विधान से पूजन किया जाएगा। इस दौरान तीज की पौराणिक कथा सुनने के साथ वैदिक मंत्रों का जाप भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
06:57 AM, 14-Sep-2026

Hartalika Teej 2026 Pujan Muhurat: हरतालिका तीज पूजन मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त:प्रातः 4 बजकर 32 मिनट से प्रातः 5 बजकर 19 मिनट तक
पूजन का शुभ मुहूर्त: प्रातः 6 बजकर 05 मिनट से प्रातः 7 बजकर 06 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त: प्रातः 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 41 मिनट तक
 
06:43 AM, 14-Sep-2026

Hartalika Teej 2026 Live: शुभ योग में आज मनाया जाएगा हरियाली तीज का पर्व, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

Hartalika Teej 2026 Shubh Yog Muhurat, Pujan Samagri Vidhi And Mahatva In Hindi: आज 14 सितंबर को हरतालिका तीज का पर्व मनाया जा रहा है। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को पड़ने वाला यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, सुखी दांपत्य जीवन और अखंड सौभाग्य की कामना से यह निर्जला व्रत रखती हैं। वहीं, कई जगहों पर कुंवारी कन्याएं भी मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए हरतालिका तीज का उपवास करती हैं। आइए जानते हैं इस साल तीज पर बनने वाले शुभ योग, पूजा का शुभ मुहूर्त, तिथि, पूजन सामग्री, पूजा विधि और धार्मिक महत्व के बारे में।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed