फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Singh Rashifal 2024: सिंह राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा साल 2024, जानें वार्षिक राशिफल

Mon, 18 Dec 2023 12:21 PM IST
विनोद शुक्ला मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य
मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 18 Dec 2023 12:21 PM IST
विज्ञापन
Singh Varshik Rashifal 2024 Predictions Leo Yearly Horoscope Singh Rashi Ka Naya Saal Kaisa Rahega In Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

सिंह राशिफल 2024


राशि चक्र में पंचम राशि सिंह है और इसका स्वामी सूर्य है। सिंह राशि के स्वभाव में नेतृत्व का गुण जन्मजात होता है। इस राशि व्यक्ति निडर,साहसी और दृढ़-निश्चयी होते हैं। यह लोग एक राजा की तरह जिंदगी जीने में यकीन रखते हैं। इनका व्यक्तित्व बेहद जोशीला और आकर्षक होता है। इनके अनोखे अंदाज की वजह से लोग इनके प्रति बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं।

राशि स्वामी - सूर्य
राशि नामाक्षर -मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे
आराध्य -श्री विष्णु नारायण
राशि अनुकूल रंग -सुनहरा और लाल
राशि अनुकूल वार-रविवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार 

वैदिक ज्योतिषशास्त्र की गणना और चंद्र राशि के आधार पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. मनोज कुमार द्विवेदी बता रहे हैं कि सिंह राशि वालों के लिए नया वर्ष 2024 कैसा रहने वाला होगा? 

Singh Varshik Rashifal 2024 Predictions Leo Yearly Horoscope Singh Rashi Ka Naya Saal Kaisa Rahega In Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

करियर

  • इस वर्ष सप्तम शनि के प्रभाव से आपके कार्य व्यवसाय में सफलता प्राप्ति होगी किंतु प्रगति की गति इस वर्ष शनि के प्रभाव से कुछ धीमी रह सकती है। यदि आप साझेदारी में कार्य कर रहे हैं तो इस वर्ष इच्छित लाभ प्राप्त होगा। अपने से वरिष्ठ लोगों के साथ साझेदारी करना इस वर्ष के लाभदायक रहेगा। अप्रैल के बाद गुरु का गोचर दशम भाव पर होने से वरिष्ठ लोगों या बड़े अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी करने वाले व्यक्तियों की पदोन्नति हो सकती है। भूमि से संबंधित कार्य करने वाले व्यक्तियों को इस वर्ष लाभ प्राप्त होगा।
Singh Varshik Rashifal 2024 Predictions Leo Yearly Horoscope Singh Rashi Ka Naya Saal Kaisa Rahega In Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

परिवार

  • वर्षारंभ में अधिक भागदौड़ के कारण परिजनों को अधिक समय नहीं दे पाएंगे। परिवार में परस्पर सहयोग और भावनात्मक प्रेम में वृद्धि होगी। पिता के लिए समय अच्छा है। परंतु ससुराल पक्ष से कुछ तनाव मिल सकता है। पंचम स्थान पर गुरु के दृष्टि प्रभाव से नव विवाहित व्यक्तियों को संतान की प्राप्ति होगी और अप्रैल के बाद उच्च शिक्षण संस्थान में प्रवेश मिल सकता है। इस पूरे साल आपको राहु से सतर्क रहना चाहिए। राहु आपके अष्टम भाव में गोचर करेगा, इसलिए बार-बार छोटी-छोटी दुर्घटनाएं या परिवार से विवाद होता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Singh Varshik Rashifal 2024 Predictions Leo Yearly Horoscope Singh Rashi Ka Naya Saal Kaisa Rahega In Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

स्वास्थ्य

  • अप्रैल तक नवम भाव पर गुरु का गोचर और उनकी पंचम दृष्टि लग्न पर होने से शारीरिक आरोग्यता की प्राप्ति व कार्य क्षमताओं में वृद्धि के प्रबल संकेत हैं। गुरु ग्रह के गोचर के बाद अष्टम स्थान का राहु अचानक ही स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। अतः समय-समय पर स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देना व सतर्क होना आवश्यक होगा।
विज्ञापन
Singh Varshik Rashifal 2024 Predictions Leo Yearly Horoscope Singh Rashi Ka Naya Saal Kaisa Rahega In Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
आर्थिक स्थिति
  • इस वर्ष अप्रैल के बाद चतुर्थ स्थान पर गुरु एवं शनि के संयुक्त दृष्टि प्रभाव से भूमि,भवन, वाहन की प्राप्ति हो सकती है। किंतु राहु ग्रह का गोचर अष्टम भाव में होने से शेयर बाजार आदि में निवेश के लिए यह वर्ष अनुकूल नहीं है। राहु और केतु पैतृक संपत्ति पर कोई विवाद दे सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed