फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vrishabha Rashifal 2024: वृषभ राशि वालों के लिए साल 2024 की भविष्यवाणी

Mon, 18 Dec 2023 02:04 PM IST
विनोद शुक्ला मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य
मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 18 Dec 2023 02:04 PM IST
विज्ञापन
Vrishabha Varshik Rashifal 2024 Predictions Taurus Yearly Horoscope Vrishabha Rashi Ka Naya Saal Kaisa Rahega
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशिफल

वृषभ राशि के लोग स्वभाव से बहुत शांत और कोमल होते हैं। इस राशि के लोग अपनी क्षमता को अच्छी तरह से जानते हैं। इन्हें धन, संपत्ति और मान-सम्मान अच्छा लगता है। इस राशि के जातक दृढ़निश्चयी होते हैं। कठोर से कठोर फैसले लेने से भी हिचकते नहीं हैं। वृषभ राशि के लोगों को अनुशासन पसंद होता है और वो इसमें कभी भी लापरवाही करना पसंद नहीं करते हैं।

राशि स्वामी -शुक्र
राशि नामाक्षर - ई,उ,ए,ओ,वा,वू,वे,वो
आराध्य - श्री दुर्गा जी
भाग्यशाली रंग - सफेद, चमकीला सफेद
राशि अनुकूल वार- शुक्रवार, बुधवार, शनिवार 

वैदिक ज्योतिषशास्त्र की गणना और चंद्र राशि के आधार पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. मनोज कुमार द्विवेदी बता रहे हैं कि वृषभ राशि वालों के लिए नया वर्ष 2024 कैसा रहने वाला होगा ? 
Vrishabha Varshik Rashifal 2024 Predictions Taurus Yearly Horoscope Vrishabha Rashi Ka Naya Saal Kaisa Rahega
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

करियर
वृषभ राशि के लिए करियर की दृष्टि से यह वर्ष काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस वर्ष शनि आपकी राशि से दशम भाव में रहने वाले हैं जिसके चलते आपको कड़ी मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा। वर्ष के आरंभ में द्वादश स्थान में गुरु के गोचरीय प्रभाव से कार्य व्यवसाय में विदेशी संबंधों से लाभ प्राप्त होगा। नौकरी करने वालों को अपने कार्यस्थल पर मान सम्मान प्राप्त होगा। मई से सप्तम स्थान पर गुरु और शनि ग्रह की संयुक्त दृष्टि प्रभाव से व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। मई से वर्षांत तक राशि स्थान का गुरु व्यापार में नए अवसरों को प्रदान करेगा। ग्यारहवें भाव में स्थित राहु का गोचर धन आगमन के नए मार्ग बनाएगा।

Vrishabha Varshik Rashifal 2024 Predictions Taurus Yearly Horoscope Vrishabha Rashi Ka Naya Saal Kaisa Rahega
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
परिवार
वर्ष के आरंभ में चतुर्थ स्थान पर गुरु और शनि ग्रह की संयुक्त दृष्टि प्रभाव से पारिवारिक अनुकूलता बनी रहेगी। परिवार में परस्पर सहयोग और भावनात्मक लगाव रहेगा। अप्रैल के बाद का समय और अनुकूल हो रहा है। आपके परिवार में पुत्र आदि का विवाह या मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। सप्तम स्थान पर गुरु और शनि के संयुक्त दृष्टि प्रभाव से जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। समय काफी अनुकूल हो रहा है आपके बच्चे अपने परिश्रम से आगे बढ़ेंगे वह शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vrishabha Varshik Rashifal 2024 Predictions Taurus Yearly Horoscope Vrishabha Rashi Ka Naya Saal Kaisa Rahega
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य
द्वादश स्थान के गुरु आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बना सकते हैं। गुरु ग्रह के अग्नि तत्व राशि में होने के कारण पित्त या पेट संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परंतु अप्रैल के बाद गुरु ग्रह का गोचरीय प्रभाव राशि स्थान में होने से स्वास्थ्य, दिनचर्या व आहार संबंधी सुधार आना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Vrishabha Varshik Rashifal 2024 Predictions Taurus Yearly Horoscope Vrishabha Rashi Ka Naya Saal Kaisa Rahega
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
आर्थिक स्थिति
एकादश स्थान के राहु इस वर्ष अचानक लाभ कराते रहेंगे। अप्रैल से देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपकी राशि में होने के कारण उन्नति होगी। आपके प्रयास से आपकी आर्थिक स्थिति सृदृढ़ होगी। जमीन जायदाद से संबंधित रुके हुए कार्य इस वर्ष संपन्न होने की पूरी संभावना बनती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed