फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शारदीय नवरात्रि 2026 : अगले महीने इस दिन से शुरू होंगे शारदीय नवरात्रि, जानें डेट और क्या होगा माता का वाहन

Tue, 15 Sep 2026 02:47 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 15 Sep 2026 02:47 PM IST
सार

Shardiya Navratri 2026 Date: हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि का आरंभ होता है और दशमी तिथि पर दशहरा के दिन इसका समापन किया जाता है। आइए जानते हैं कि, 2026 में इसका प्रारंभ कब होगा।
 

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2026 Date tithi know kab hai Shardiya Navratri
Shardiya Navratri 2026 Date - फोटो : अमर उजाला

Shardiya Navratri 2026 Date: कुछ दिनों बाद शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व शुरू होने वाला है, जिसे हिंदू धर्म में बेहद खास और महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि, शारदीय नवरात्रि के ये नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित होते हैं। इस दौरान भक्त पूरे विधि-विधान के साथ माता की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि का आरंभ होता है और दशमी तिथि पर दशहरा के दिन इसका समापन किया जाता है। वहीं, शारदीय नवरात्रि के साथ ही एक बार फिर त्योहारों का सिलसिला शुरू हो जाता है, जिसकी रौनक धनतेरस-दिवाली और छठ तक बनी रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2026 में शारदीय नवरात्रि कब से शुरू होंगे, माता का वाहन क्या होगा और नवरात्रि का पूरा कैलेंडर क्या है।


सूर्य कन्या गोचर: 17 सितंबर से इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर में मिलेगी मनचाही सफलता

Shardiya Navratri 2026 Date tithi know kab hai Shardiya Navratri
Shardiya Navratri 2026 Date - फोटो : Amar Ujala Graphics

शारदीय नवरात्रि 2026 कब से आरंभ हो रहे हैं?

  • आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का आरंभ 10 अक्तूबर को रात 9 बजकर 19 मिनट से होगा।
  • प्रतिपदा तिथि का समापन 11 अक्तूबर को रात 9 बजकर 30 मिनट पर होगा।
  • उदयातिथि के अनुसार, शारदीय नवरात्रि का आरंभ 11 अक्तूबर 2026 से होगा। 

जितिया व्रत 2026: 3 या 4 अक्तूबर कब रखा जाएगा जीवित्पुत्रिका व्रत? जानें पूजा मुहूर्त और पारण का समय

Shardiya Navratri 2026 Date tithi know kab hai Shardiya Navratri
Shardiya Navratri 2026 Date - फोटो : freepik

क्या है इस साल माता का वाहन?
इस साल शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ रविवार के दिन हो रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जब नवरात्रि की शुरुआत रविवार से होती है तो मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं। इसलिए इस बार माता का वाहन हाथी माना जा रहा है। यह बेहद शुभ होता है, जो सुख-समृद्धि लेकर आता है। 

25 या 26 सितंबर, कब से शुरू होगा पितृ पक्ष? जानें सही डेट और कब-कब होगा श्राद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2026 Date tithi know kab hai Shardiya Navratri
Shardiya Navratri 2026 Date - फोटो : adobe stock
शारदीय नवरात्रि 2026 कैलेंडर
11 अक्तूबर 2026-नवरात्रि का पहला दिन - मां शैलपुत्री पूजा, घटस्थापना

12 अक्तूबर 2026 -नवरात्रि का दूसरा दिन - मां ब्रह्मचारिणी पूजा

13 अक्तूबर 2026 - नवरात्रि का तीसरा दिन - मां चंद्रघंटा पूजा

14 अक्तूबर 2026- नवरात्रि का चौथा दिन - मां कूष्मांडा पूजा

15 अक्तूबर 2026 - नवरात्रि का पांचवां दिन - मां स्कंदमाता पूजा

16 अक्तूबर 2026 - नवरात्रि का छठा दिन - षष्ठी पूजा, मां कात्यायनी पूजा

17 अक्तूबर 2026- नवरात्रि का सातवां दिन - सप्तमी पूजा, मां कालरात्रि पूजा

18 अक्तूबर 2026 - नवरात्रि का आठवां दिन - अष्टमी पूजा

19 अक्तूबर 2026 - नवरात्रि का नौवां दिन - नवमी पूजा

20 अक्तूबर 2026- दुर्गा विसर्जन, विजयादशमी
 

भाद्रपद पूर्णिमा 2026: 26 सितंबर को मनाई जाएगी पूर्णिमा, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed