फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tula Rashifal 2024: तुला राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा साल 2024, जानें वार्षिक राशिफल

Mon, 18 Dec 2023 02:07 PM IST
Manoj Kumar मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य
मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य Published by: Manoj Kumar Updated Mon, 18 Dec 2023 02:07 PM IST
विज्ञापन
Tula Rashifal 2024 Predictions Libra Yearly Horoscope Tula Rashi Ka Naya Saal Kaisa Rahega In Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशिफल 2024
  • राशि चक्र की सातवीं राशि तुला है। इसका संकेत तराजू है,जो इस राशि के संतुलन की सहज भावना को दर्शाता है। इस राशि के लोग हमेशा सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास करते हैं। तुला राशि के जातकों का व्यक्तित्व संचारक होता है। वह किसी भी परिस्थिति से अपने निपटने में निपुण है। वह कूटनीतिक, चतुर और अविश्वनीय रूप से करिश्माई होते हैं।
राशि स्वामी -शुक्र
राशि नामाक्षर -रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये
आराध्य -श्री दुर्गा जी
भाग्यशाली रंग -सफेद, सिल्वर
राशि अनुकूल वार- शुक्रवार, शनिवार, बुधवार 


वैदिक ज्योतिषशास्त्र की गणना और चंद्र राशि के आधार पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. मनोज कुमार द्विवेदी बता रहे हैं कि तुला राशि वालों के लिए नया वर्ष 2024 कैसा रहने वाला होगा?
Tula Rashifal 2024 Predictions Libra Yearly Horoscope Tula Rashi Ka Naya Saal Kaisa Rahega In Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

करियर

  • इस वर्ष सप्तम स्थान पर गुरु एवं शनि के संयुक्त गोचरीय प्रभाव से आपके व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा। अप्रैल के बाद शत्रुओं द्वारा कार्यों में रुकावटें डाली जा सकती हैं। परंतु छठे भाव के राहु के प्रभाव से उन पर विजय प्राप्त करेंगे। बिजनेस में कुछ नया करने के बारे में सोच सकेंगे। मई से जब बृहस्पति की स्थिति बदलेगी और बृहस्पति आपकी राशि से आठवें घर में जाएंगे तो बिजनेस या नौकरी में आपको काफी सम्मान और लाभ मिलेगा। इस साल विदेश से जुड़ा आपका कोई सपना सच हो सकता है। 
Tula Rashifal 2024 Predictions Libra Yearly Horoscope Tula Rashi Ka Naya Saal Kaisa Rahega In Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

परिवार

  • साल की शुरुआत में आपको भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। सप्तमस्थ गुरु के प्रभाव से आपकी पत्नी के साथ संबंध मधुर होंगे। यदि आप अविवाहित हैं तो आपका विवाह हो सकता है। अप्रैल के बाद द्वितीय स्थान पर गुरु एवं शनि की संयुक्त दृष्टि के कारण आपके परिवार में सुख शांति रहेगी। संतान के लिए समय शुभ रहेगा आपके बच्चे अपने परिश्रम और पराक्रम के बल पर अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। अप्रैल के बाद अष्टम स्थान का गुरु आपकी संतान को मानसिक अशांति भी दे सकता है जिसका नकारात्मक प्रभाव उनकी पढ़ाई लिखाई पर भी पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tula Rashifal 2024 Predictions Libra Yearly Horoscope Tula Rashi Ka Naya Saal Kaisa Rahega In Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

स्वास्थ्य

  • राशि स्थान पर गुरु की दृष्टि प्रभाव से आपके मन में अच्छे विचार आएंगे। अच्छे स्वास्थ्य के लिए आपका खान-पान एवं दिनचर्या उत्तम होगी। यदि मौसम जनित कोई रोग बीमारी भी है तो आप शीघ्र ही स्वस्थ हो जाएंगे। मई मे बृहस्पति आपकी राशि से आठवें घर में जाएंगे, तब आपको कुछ चीज़ों का ध्यान रखना होगा। इसके बाद छोटी बीमारी को भी गंभीरता से लें, क्योंकि इस दौरान बार-बार पेटदर्द की समस्या आपको हो सकती है।
विज्ञापन
Tula Rashifal 2024 Predictions Libra Yearly Horoscope Tula Rashi Ka Naya Saal Kaisa Rahega In Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
आर्थिक स्थिति
  • आर्थिक दृष्टिकोण से वर्ष का प्रारंभ उत्तम रहेगा। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए जीवनसाथी एवं बड़े भाई का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। अप्रैल के बाद द्वितीय एवं चतुर्थ स्थान पर गुरु ग्रह की दृष्टि प्रभाव से आपको भूमि भवन वाहन इत्यादि का सुख प्राप्त होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed